OnePlus Nord CE 6, Vivo X300 Ultra सहित मई में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स - चेक करें लिस्ट

अप्रैल 2026 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बेहद व्यस्त रहा। बजट से लेकर फ्लैगशिप तक हर सेगमेंट में नए डिवाइस लॉन्च हुए। अब मई में भी कंपनियां उसी रफ्तार को बनाए रखने जा रही हैं, जहां OnePlus, Vivo और Oppo जैसे बड़े ब्रांड नए फोन बाजार में उतारेंगे।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Upcoming Smartphones in May 2026: अप्रैल 2026 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बेहद व्यस्त रहा। बजट से लेकर फ्लैगशिप तक हर सेगमेंट में नए डिवाइस लॉन्च हुए। अब मई में भी कंपनियां उसी रफ्तार को बनाए रखने जा रही हैं, जहां OnePlus, Vivo और Oppo जैसे बड़े ब्रांड नए फोन बाजार में उतारेंगे।

OnePlus

कंपनी 7 मई को OnePlus Nord CE 6 को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ बड़ी 8000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H स्टैंडर्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। यह Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black कलर ऑप्शन में आएगा।

इसी दिन OnePlus Nord CE 6 Lite भी लॉन्च होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह फोन भी 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ आएगा और ब्लैक व लाइट ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। कीमत और बाकी फीचर्स की जानकारी लॉन्च के दिन सामने आएगी।

Vivo 

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra 30 मार्च को चीन में लॉन्च किया गया था और अब इसे 7 मई को भारत में पेश किया जाएगा। यह कंपनी का पहला Ultra मॉडल है जो ग्लोबल मार्केट में आ रहा है। इस फोन में 6.82 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कैमरा के मामले में यह एक फ्लैगशिप डिवाइस है, जिसमें ZEISS के साथ 200MP का मेन कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 6600mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन Victory Green और Eclipse Black रंगों में उपलब्ध होगा।

Oppo

OPPO ने 21 अप्रैल को चीन में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra लॉन्च किया है और कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे मई में भारत में भी पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 7050mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

कैमरा के मामले में यह एक प्रीमियम डिवाइस है, जिसमें Hasselblad के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड, 200MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 10x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसी के साथ Oppo Find X9s भी मई में भारत में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें 7025mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा की बात करें तो इसमें तीन 50MP सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Read more!
Advertisement