WhatsApp Privacy Tips: निजी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए बदलें ये 5 सेटिंग्स

व्हाट्सऐप का इस्तेमाल आज करोड़ों लोग करते हैं, लेकिन कई बार छोटी-सी लापरवाही से निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए व्हाट्सऐप में कुछ खास सेटिंग्स दी गई हैं, जिन्हें ऑन करके यूजर अपनी प्राइवेसी को बेहतर बना सकते हैं।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने से व्हाट्सऐप अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
  • यूजर अपनी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और ऑनलाइन जानकारी को सीमित कर सकते हैं।
  • अनजान कॉल को साइलेंट और जरूरी चैट को लॉक करके प्राइवेसी बढ़ाई जा सकती है।

By Gaurav Kumar:

WhatsApp Privacy Settings: आज के समय में व्हाट्सऐप लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है। लोग इसका इस्तेमाल परिवार और दोस्तों से बात करने, काम की जानकारी शेयर करने, बिजनेस अपडेट लेने और जरूरी फाइल भेजने के लिए करते हैं।

व्हाट्सऐप पर मैसेज और कॉल सुरक्षित रखने की सुविधा मिलती है, लेकिन कुछ सेटिंग्स ऐसी भी हैं, जिन्हें ऑन करके आप अपने अकाउंट और निजी जानकारी को ज्यादा सुरक्षित रख सकते हैं।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें ऑन

व्हाट्सऐप अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन काफी जरूरी है। अगर कोई आपके नंबर को किसी दूसरे फोन में चलाने की कोशिश करता है, तो बिना पिन के वह ऐसा नहीं कर पाएगा।

इसे ऑन करने के लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर अकाउंट ऑप्शन चुनें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें। इसमें 6 अंकों का पिन बनाना होता है। पिन भूलने पर रिकवरी के लिए ईमेल आईडी भी जोड़ सकते हैं।

अपनी निजी जानकारी को करें कंट्रोल

व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो, स्टेटस, आखिरी बार ऑनलाइन आने का समय और दूसरी जानकारी दूसरे लोग देख सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि यह जानकारी हर किसी को न दिखे, तो इसे सीमित कर सकते हैं।

ये खबर पढ़ना न भूलें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब बिना ऐप के भी मिलेगी ये खास सुविधा

इसके लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी ऑप्शन खोलें। यहां आप तय कर सकते हैं कि आपकी जानकारी कौन देख सकता है।

अनजान कॉल को करें साइलेंट

अनजान नंबर से आने वाली स्पैम कॉल से बचने के लिए व्हाट्सऐप में खास सुविधा दी गई है। साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर को ऑन करने के बाद अनजान नंबर की कॉल फोन पर नहीं बजेगी।

हालांकि, इन कॉल की जानकारी कॉल लिस्ट में दिखाई देगी, जिसे आप बाद में देख सकते हैं।

जरूरी चैट को करें लॉक

अगर आपका फोन किसी और के हाथ में चला जाता है, तो आपकी निजी चैट देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए व्हाट्सऐप में चैट लॉक फीचर मौजूद है।

इसकी मदद से आप जरूरी बातचीत को अलग से सुरक्षित रख सकते हैं। चैट खोलने के लिए पासवर्ड या फोन की सुरक्षा जांच की जरूरत होती है।

कॉल में छिपाएं अपना आईपी एड्रेस

व्हाट्सऐप कॉल के दौरान अपना आईपी एड्रेस छिपाने का विकल्प भी मिलता है। इसे ऑन करने के बाद सामने वाला व्यक्ति आपका आईपी एड्रेस नहीं देख पाएगा।

इससे आपकी लगभग लोकेशन की जानकारी सुरक्षित रहती है। इसके अलावा व्हाट्सऐप यूजरनेम फीचर पर भी काम कर रहा है, जिससे आगे चलकर लोग फोन नंबर शेयर किए बिना संपर्क कर सकेंगे।

Read more!
Advertisement