1 नवंबर से शुरू होगी 'Temple' की प्री-बुकिंग! दिमाग के ब्लड फ्लो पर नजर रखने के अलावा मिलेंगे और भी फीचर्स

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल एक ऐसा अनोखा डिवाइस लेकर आ रहे हैं, जिसे स्मार्टवॉच की तरह कलाई पर नहीं पहना जाएगा. Temple नाम का यह गैजेट दिमाग में खून के बहाव से जुड़े बदलावों को ट्रैक करेगा. इसकी बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है. जानिए इसकी खासियत और पूरी डिटेल.

Advertisement

In Short

  • दीपिंदर गोयल के नए Temple वियरेबल डिवाइस की प्री-बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी.
  • कलाई के बजाय सिर पर कनपटी के पास लगाया जाएगा, जहां यह ब्लड फ्लो से जुड़े बदलाव ट्रैक करेगा.
  • छह कलर ऑप्शन में आएगा, लेकिन इसकी कीमत और डिलीवरी की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

By Gungun Mishra:

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल एक अनोखा वियरेबल डिवाइस लेकर आ रहे हैं. इसका नाम Temple है, जिसे कलाई के बजाय सिर पर लगाया जाएगा. यह डिवाइस दिमाग में खून के बहाव से जुड़े बदलावों को ट्रैक करेगा. इसकी प्री-बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है.

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया वियरेबल डिवाइस Temple है. बाजार में स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन यह डिवाइस उनसे बिल्कुल अलग है. इसे हाथ में पहनने के बजाय सिर पर कनपटी के पास लगाया जाता है. खास बात यह है कि इसकी मदद से दिमाग में खून के बहाव से जुड़े बदलावों पर नजर रखी जा सकेगी. अब इस डिवाइस की प्री-बुकिंग की तारीख भी सामने आ गई है.

1 नवंबर से शुरू होगी Temple की बुकिंग

Temple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी. कंपनी के मुताबिक, शुरुआती बैच में डिवाइस ऑर्डर मिलने के बाद तैयार किए जाएंगे. यानी ग्राहकों को पहले बुकिंग करनी होगी और उसके बाद डिवाइस तैयार किया जाएगा. इसकी बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी.

हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि बुकिंग के बाद ग्राहकों को डिवाइस कब तक मिल पाएगा.

छह शानदार कलर में मिलेगा डिवाइस

Temple को छह अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इनमें True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk शामिल हैं.

खास बात यह है कि Real Jade, Deep Blue और Purple Funk को लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया जाएगा. यानी ये तीनों कलर बाकी विकल्पों से अलग होंगे. डिवाइस का डिजाइन भी आम वियरेबल से काफी अलग रखा गया है.

Image Credit: AAJ TAK

कैसे काम करेगा Temple?

आमतौर पर स्मार्टवॉच से हार्ट रेट, नींद और कदमों की गिनती जैसी जानकारी मिलती है. लेकिन Temple का काम इससे अलग है. इसमें BrainFlow नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.

इस डिवाइस को माथे और कान के बीच कनपटी के पास लगाया जाता है. इसमें लगे ऑप्टिकल सेंसर खून और टिश्यू में होने वाले बदलावों से जुड़े संकेतों को ट्रैक करते हैं.

इससे एक्सरसाइज, नींद और दूसरी गतिविधियों के दौरान दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े बदलावों को समझने में मदद मिल सकती है. हालांकि, यह किसी बीमारी की पहचान करने वाला मेडिकल डिवाइस नहीं है और न ही मेडिकल जांच का विकल्प है.

कितनी होगी Temple की कीमत?

Temple की कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी ने इसके सभी फीचर्स, पूरी स्पेसिफिकेशन और डिलीवरी की तारीख का भी खुलासा नहीं किया है.

फिलहाल, लोगों की नजर 1 नवंबर से शुरू होने वाली प्री-बुकिंग पर है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दीपिंदर गोयल का यह अनोखा वियरेबल बाजार में आने के बाद ग्राहकों को कितना पसंद आता है.

Read more!
Advertisement