आईफोन, मैकबुक और स्पीकर से लेकर ग्रॉसरी तक, यहां मिल रहा बंपर डिस्काउंट! मिनटों में होगी डिलीवरी

Swiggy Instamart ने त्योहारों के मौके पर अपनी बड़ी सालाना सेल शुरू कर दी है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी और घर के सामान पर जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए भी कई डील्स हैं। जानिए किन प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट मिलेगी।

Advertisement

In Short

  • स्विगी इंस्टामार्ट की सालाना QIM सेल में 90% तक छूट का दावा।
  • iPhone 17 Pro, MacBook और इलेक्ट्रॉनिक्स पर खास ऑफर्स।
  • ₹9 से सामान की शुरुआत, बैंक कार्ड पर अतिरिक्त छूट।

By Gungun Mishra:

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी सेल शुरू हो गई है। अब सिर्फ Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ही नहीं, बल्कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी ग्राहकों को भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। Swiggy Instamart ने अपनी सालाना Quick India Movement सेल शुरू कर दी है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किचन और रोजमर्रा के सामान पर 50 से 90 फीसदी तक की छूट का दावा किया गया है।

iPhone 17 Pro से MacBook तक पर ऑफर

इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर मिल रहे हैं। इंस्टामार्ट के मुताबिक, Apple iPhone 17 Pro 256GB की कीमत ₹1,19,999 रखी गई है। Samsung के स्मार्टफोन ₹10,999 से और Apple MacBook ₹66,900 से शुरू हो रहे हैं।

इसके अलावा JBL स्पीकर ₹3,999, Bosch Mixer Grinder ₹2,499 और MagSafe Power Bank ₹999 में मिल रहा है। Ninja Portable Blender की कीमत ₹2,999 बताई गई है। चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर ₹5,500 तक की अतिरिक्त बचत भी हो सकती है।

सिर्फ ₹9 से खरीद सकेंगे रोजमर्रा का सामान

कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए भी सेल में कई ऑफर हैं। इंस्टामार्ट के मुताबिक, ड्राई फ्रूट चिक्की, एनर्जी बार और लड्डू जैसे कुछ प्रोडक्ट्स ₹9 से मिल सकते हैं।

एनर्जी बार ₹29 से, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स ₹70 से और नवरात्रि से जुड़ा सामान ₹89 से शुरू हो रहा है। वहीं, आइसक्रीम टब पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 80% तक डिस्काउंट

ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट मिल रही है। इस कैटेगरी में सिंपल, विशकेयर, प्लम, वैसलीन, डव, पैंटीन और डॉट एंड की जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी तक डिस्काउंट का दावा किया गया है। 

घर और किचन के सामान पर भी ऑफर

त्योहारों से पहले घर सजाने वालों के लिए भी कई विकल्प हैं। होम सेंटर के प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी तक छूट मिल रही है। रेमंड होम की बेडशीट ₹299 से और दूसरी बेडशीट ₹99 से शुरू हो रही हैं।

बर्गनर का स्टेनलेस स्टील कुकर ₹999 से और होम डेकोर का सामान ₹49 से मिल रहा है। किचन प्रोडक्ट्स पर 50 से 90 फीसदी तक डिस्काउंट का दावा है।

बच्चों के खिलौने ₹89 से शुरू

सेल में बच्चों के लिए भी ऑफर हैं। लेगो के खिलौनों पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। Barbie ₹199 में उपलब्ध है, जबकि सॉफ्ट टॉयज की शुरुआती कीमत ₹89 बताई गई है।

बैंक कार्ड से मिलेगी अतिरिक्त छूट

इंस्टामार्ट की इस सेल में बैंक ऑफर भी शामिल हैं। HDFC Bank Credit Card, Axis Bank MyZone Credit Card और चुनिंदा Visa Debit Cards से पेमेंट करने पर 10 फीसदी तक अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं, Swiggy HDFC Bank Credit Card इस्तेमाल करने वालों को ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी तक कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है।

Read more!
Advertisement