भारत में एंट्री के लिए तैयार Starlink, जानें कितने का होगा प्लान और कैसी रहेगी स्पीड

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink जल्द ही भारत में एंट्री ले सकती है। हम आपको आर्टिकल में स्टारलिंक के प्लान और इंटरनेट स्पीड के बारे में बताएंगे।

Advertisement
भारत में जल्द शुरू हो सकती है Starlink सर्विस(Photo: Unsplash)
भारत में जल्द शुरू हो सकती है Starlink सर्विस(Photo: Unsplash)

By Priyanka Kumari:

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink जल्द ही भारत में एंट्री ले सकती है। भारत सरकार से इसकी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इसके अलावा स्टारलिंक ने जियो (JIO) और एयरटेल (Airtel) के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के बाद माना जा रहा है कि स्टारलिंक की सर्विस जल्द ही भारत में शुरू हो सकती है। 

अगर Starlink भारत में लॉन्च होता है, तो इसकी कीमतें क्या होंगी? इसका अंदाजा हम भूटान में मौजूद Starlink सर्विस के आधार पर लगा सकते हैं।

Starlink के हार्डवेयर की कीमत

Starlink की सर्विस लेने के लिए ग्राहकों को पहले स्टार्टर किट खरीदनी होगी। भूटान में Starlink के स्टैंडर्ड किट की कीमत ₹33,000 है, जबकि मिनी किट की कीमत ₹17,000 हो सकती है। वहीं, फ्लैट हाई-परफॉर्मेंस किट, जो बिजनेस और इंटरप्राइजेज के लिए इस्तेमाल होती है, इसकी कीमत ₹2,31,000 तक हो सकती है। इसके अलावा सभी किट के साथ अलग से शिपिंग चार्ज भी देना होगा।

Starlink के इंटरनेट प्लान्स और स्पीड

भारत में Starlink के प्लान्स की कीमत का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन भूटान में मौजूद प्लान्स के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत में भी यह इसी रेंज में उपलब्ध होंगे।

स्टारलिंक का रेजिडेंशियल प्लान ₹4,200 प्रति माह की कीमत पर आ सकता है, जिसमें 25-110 Mbps की स्पीड मिलेगी। वहीं, प्रायोरिटी प्लान यानी बिजनेस और एंटरप्राइजेज का प्लान में 50-220 Mbps की स्पीड मिलेगी। इसकी कीमत डेटा लिमिट के आधार पर तय होगी। इसकी प्लान की कीमत-

  • 40GB: ₹5,900 प्रति माह
     
  • 1TB: ₹18,000 प्रति माह
     
  • 2TB: ₹36,000 प्रति माह
     
  • 6TB: ₹1,06,000 प्रति माह
     

लिमिट खत्म होने के बाद एक्सट्रा डेटा ₹35.20 प्रति GB के हिसाब से मिलेगा।

Starlink के बाकी प्लान्स

Starlink के कुछ अन्य प्लान्स भी हैं। जैसे—

  • Roam Plan: ₹4,200 प्रति माह में 40GB डेटा मिलेगा।
     
  • Mobile Priority Plan: इसकी शुरुआती कीमत ₹21,000 प्रति माह हो सकती है, जिसमें 50GB डेटा मिलेगा।
     
  • Residential Lite Plan: यह ₹3,000 प्रति माह का होगा और कम डेटा खपत वाले यूजर्स के लिए उपयुक्त होगा।
     

Starlink भारत में कब एंट्री  लेगा?

Starlink की भारत में एंट्री जल्द होने वाली है। माना जा रहा है कि Starlink सर्विस 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। Starlink की भारत में एंट्री से दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट होने की उम्मीद है। यह Jio और Airtel जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है। 

Read more!
Advertisement