घर में मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस! Sony ने लॉन्च किया अब तक का सबसे बड़ा टीवी BRAVIA 9II- चेक करें प्राइस

कंपनी का कहना है कि यह टीवी उन लोगों के लिए है जो घर पर ही थिएटर जैसा बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसके साथ अब सोनी की True RGB TV रेंज 55 इंच से लेकर 115 इंच तक उपलब्ध हो गई है।

Advertisement
सुनील नैय्यर, प्रबंध निदेशक, सोनी इंडिया (दाएं) और नेज़ू डाइसुके, ग्लोबल हेड, होम प्रोडक्ट बिजनेस डिवीजन, होम एंटरटेनमेंट बिजनेस यूनिट (बाएं)।

By Aryan Sharma:

Sony BRAVIA 9II: सोनी इंडिया ने भारत में अपना अब तक का सबसे बड़ा 115-इंच (292 सेमी) BRAVIA 9II टीवी लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह टीवी उन लोगों के लिए है जो घर पर ही थिएटर जैसा बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसके साथ अब सोनी की True RGB TV रेंज 55 इंच से लेकर 115 इंच तक उपलब्ध हो गई है।

बेहतर तस्वीर के लिए नई RGB टेक्नोलॉजी

नए BRAVIA 9II में सोनी की RGB Backlight Master Drive Pro टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें लाल, हरे और नीले (RGB) LED को अलग-अलग कंट्रोल किया जाता है। इससे स्क्रीन पर रंग ज्यादा नेचुरल, कॉन्ट्रास्ट बेहतर और तस्वीर ज्यादा साफ दिखाई देती है। टीवी में BRAVIA XR प्रोसेसर भी मिलता है, जो कंटेंट को उसकी ओरिजिनल क्वालिटी के करीब दिखाने की कोशिश करता है।

हर एंगल से साफ दिखेगी स्क्रीन

इस टीवी में X-Wide Angle Pro फीचर दिया गया है। यानी अगर आप टीवी को साइड से भी देखेंगे तो रंग और पिक्चर क्वालिटी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं, Luminance Booster Pro स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ाने के साथ रंगों की सटीकता भी बनाए रखता है। इसके अलावा Smooth Colour Gradation की वजह से कलर शेड्स ज्यादा स्मूद दिखते हैं और स्क्रीन पर कलर बैंडिंग कम नजर आती है।

हालांकि, 115-इंच वाले मॉडल में बाकी BRAVIA 9II मॉडल्स की तरह Immersive Black Screen Pro एंटी-ग्लेयर कोटिंग नहीं दी गई है।

12 स्पीकर वाला दमदार साउंड सिस्टम

ऑडियो के लिए टीवी में Acoustic Multi-Audio+ सिस्टम दिया गया है। इसमें कुल 12 स्पीकर हैं, जिनमें 2 सब-वूफर, 8 फुल-रेंज स्पीकर और 2 ट्वीटर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इससे डायलॉग ज्यादा साफ सुनाई देंगे और थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा।

Google TV और AI का भी मिलेगा साथ

यह टीवी Google TV पर चलता है। इससे यूजर्स एक ही जगह पर फिल्में, वेब सीरीज, टीवी शो, ऐप्स और गेम्स आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में OTA (Over-the-Air) अपडेट के जरिए Gemini for Google TV का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे AI आधारित वॉयस फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कौन-कौन से मॉडल मिलेंगे?

सोनी की BRAVIA 7II सीरीज 55, 65, 75 और 85 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। वहीं BRAVIA 9II अब 75, 85 और नए 115-इंच विकल्प में खरीदी जा सकती है।

कीमत और उपलब्धता

115-इंच BRAVIA 9II की एमआरपी 45,99,900 रुपये है, जबकि इसकी बेस्ट बाय कीमत 28,99,990 रुपये रखी गई है। यह टीवी जल्द ही Sony Retail Stores, ShopatSC.com, बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, BRAVIA 7II और BRAVIA 9II के बाकी मॉडल्स की बिक्री पहले से शुरू हो चुकी है।

Read more!
Advertisement