Sonos में आया AI का तड़का! ChatGPT से कंट्रोल होंगे स्पीकर, भारत में आएगा नया Play

Sonos ने अपने ऑडियो सिस्टम को अब AI के साथ जोड़ दिया है। नए Sonos 27 अपडेट में यूजर ChatGPT जैसे अधिकृत AI एजेंट की मदद से स्पीकर कंट्रोल कर सकेंगे। कंपनी ने नए Beam Ultra और Ace Ultra भी पेश किए हैं, जबकि भारत में Sonos Play 8 सितंबर को 35,999 रुपये में दस्तक देगा।

Advertisement
Sonos 27 में AI कंट्रोल और ChatGPT इंटीग्रेशन पेश किया गया।
Sonos 27 में AI कंट्रोल और ChatGPT इंटीग्रेशन पेश किया गया।

In Short

  • Sonos 27 में AI कंट्रोल, ChatGPT जैसे बाहरी AI एजेंट से भी जुड़ सकेंगे स्पीकर
  • Sonos Play भारत में 8 सितंबर को लॉन्च, कीमत 35,999 रुपये
  • Beam Ultra और Ace Ultra के साथ Sonos Fabric से बेहतर ऑडियो कनेक्टिविटी

By Shakshi:

ऑडियो कंपनी Sonos ने अपने ऑडियो ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन Sonos 27 पेश किया है। कंपनी ने इसमें AI को बड़ा रोल दिया है। नए अपडेट के साथ यूजर्स अपने Sonos सिस्टम को कंपनी के AI असिस्टेंट के अलावा अधिकृत बाहरी AI एजेंट जैसे OpenAI के ChatGPT से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसके साथ कंपनी ने नए ऐप और स्पीकर-हेडफोन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं।

AI से ऐसे कंट्रोल होंगे Sonos स्पीकर

Sonos 27 में Sonos Voice नाम का AI असिस्टेंट दिया गया है। यह यूजर की पसंद, म्यूजिक और मूड के हिसाब से कंटेंट चुनने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा Sonos 27 का MCP फीचर यूजर की मंजूरी के बाद बाहरी AI असिस्टेंट और एजेंट को Sonos सिस्टम से जोड़ सकता है। यानी अगर आप ChatGPT से बातचीत कर रहे हैं तो उसी दौरान उससे घर के किसी खास कमरे में म्यूजिक चलाने के लिए भी कह सकते हैं।

कंपनी आगे Custom Agents बनाने की दिशा में भी काम कर रही है, जहां यूजर अपनी पसंद के मॉडल, पर्सनैलिटी और आवाज के साथ AI एजेंट तैयार कर सकेंगे।

स्पीकर खुद समझेंगे अपनी भूमिका

Sonos ने Sonos Fabric नाम का सिस्टम भी पेश किया है। इसका मकसद Sonos के अलग-अलग कंपैटिबल डिवाइस को एक-दूसरे को पहचानने और जरूरत के हिसाब से अपनी भूमिका बदलने में मदद करना है।

उदाहरण के लिए, किसी कंपैटिबल पोर्टेबल स्पीकर को सही जगह रखने पर वह अपने आप रियर सराउंड स्पीकर की भूमिका निभा सकता है। इससे यूजर को हर बार सिस्टम को मैन्युअली सेट करने की जरूरत कम हो सकती है।

भारत में 8 सितंबर को आएगा Sonos Play

Sonos Play भारत में 8 सितंबर को लॉन्च होगा और इसकी कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। यह पोर्टेबल स्पीकर Wi-Fi के जरिए Sonos सिस्टम से कनेक्ट होता है और इसमें 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है।

स्पीकर में IP67 रेटेड वॉटरप्रूफ डिजाइन, बिल्ट-इन पावर बैंक और बदली जा सकने वाली बैटरी भी मिलेगी। पहली बार यूजर घर से बाहर रहते हुए कई Sonos Play स्पीकर को Bluetooth के जरिए एक साथ जोड़ सकेंगे। यह Spotify Connect, Apple AirPlay 2, वॉइस सर्विस और Sonos ऐप को भी सपोर्ट करता है।

Beam Ultra और Ace Ultra भी लॉन्च

कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Beam Ultra साउंडबार और Ace Ultra हेडफोन भी पेश किए हैं। Beam Ultra में 7.1.2 Dolby Atmos, AI Speech Enhancement, Night Sound और Trueplay ट्यूनिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं Ace Ultra में Spatial Audio के साथ Active Noise Cancellation और Adaptive Noise Cancellation दिया गया है। इसमें कुल 10 माइक्रोफोन हैं। ANC चालू होने पर हेडफोन 35 घंटे तक का लिसनिंग टाइम देते हैं। सिर्फ तीन मिनट की चार्जिंग से करीब तीन घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है।

Sonos के लिए क्यों अहम है नया अपडेट?

Sonos 27 कंपनी के ऑडियो सिस्टम को सिर्फ स्पीकर और ऐप तक सीमित रखने के बजाय AI के साथ जोड़ने की कोशिश है। अब यूजर के लिए म्यूजिक चुनने से लेकर अलग-अलग कमरों में ऑडियो कंट्रोल करने तक का अनुभव ज्यादा बातचीत जैसा हो सकता है। वहीं नए हार्डवेयर और Sonos Fabric जैसे फीचर्स कंपनी के पूरे ऑडियो इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।

Read more!
Advertisement