SBI UPI Alert: 4 सितंबर को कुछ देर नहीं चलेगा UPI, जानिए कब तक रहेगा बंद

SBI ग्राहकों के लिए 4 सितंबर को UPI से जुड़ा जरूरी अपडेट है। तय मेंटेनेंस के कारण बैंक की UPI सेवाएं 45 मिनट तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि इस दौरान छोटे भुगतान के लिए UPI Lite का विकल्प मौजूद रहेगा। बैंक ने ग्राहकों को समय पहले से नोट करने की सलाह दी है।

Advertisement

In Short

  • SBI की UPI सेवाएं 4 सितंबर को 45 मिनट के लिए बंद रहेंगी।
  • मेंटेनेंस के दौरान ग्राहक छोटे भुगतान के लिए UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • SBI में सामान्य UPI ट्रांजैक्शन की दैनिक सीमा 1 लाख रुपये तक है।

By Manita:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। बैंक ने बताया है कि 4 सितंबर 2026 को तय मेंटेनेंस के कारण UPI सेवाएं कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI लेनदेन नहीं कर पाएंगे, हालांकि बैंक ने एक वैकल्पिक सुविधा भी बताई है।

कितनी देर बंद रहेंगी UPI सेवाएं

SBI के मुताबिक, 4 सितंबर को रात 12:30 बजे से 1:15 बजे तक UPI सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। यानी कुल 45 मिनट तक ग्राहकों को सामान्य UPI ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है।

बैंक ने कहा है कि यह रुकावट तय मेंटेनेंस गतिविधि का हिस्सा है। इसलिए ग्राहकों को इस समय को ध्यान में रखते हुए अपने डिजिटल ट्रांजैक्शन की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

UPI Lite का कर सकते हैं इस्तेमाल

SBI ने कहा है कि मेंटेनेंस के दौरान ग्राहक UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI Lite छोटे लेनदेन के लिए बनाया गया है और इसमें हर ट्रांजैक्शन के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती।

SBI के मुताबिक, UPI Lite से एक बार में 1,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। वहीं UPI Lite में अधिकतम 5,000 रुपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है।

SBI के UPI ट्रांजैक्शन की सीमा

SBI एक दिन में Person-to-Person यानी P2P के अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन की अनुमति देता है। वहीं Person-to-Merchant यानी P2M ट्रांजैक्शन लागू दैनिक UPI सीमा के तहत आते हैं।

सामान्य UPI ट्रांजैक्शन की वैल्यू लिमिट 1 लाख रुपये है। P2P और P2M को मिलाकर भी एक दिन की कुल सीमा 1 लाख रुपये रखी गई है।

Image Credit : Aaj Tak

कुछ सत्यापित व्यापारियों के लिए ज्यादा सीमा लागू होती है। बीमा और कैपिटल मार्केट से जुड़े ट्रांजैक्शन में सीमा 2 लाख रुपये तक हो सकती है। IPO, Retail Direct Scheme, टैक्स भुगतान, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये तक हो सकती है।

भारत-सिंगापुर UPI कॉरिडोर भी उपलब्ध

SBI भारत-सिंगापुर UPI कॉरिडोर के जरिए इनवर्ड और आउटवर्ड रेमिटेंस की सुविधा भी देता है। इसमें 1,000 सिंगापुर डॉलर के बराबर रकम तक ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

UPI पर MDR को लेकर भी चर्चा

अलग से UPI के कुछ मर्चेंट पेमेंट पर Merchant Discount Rate यानी MDR लागू किए जाने की संभावना जताई गई है। इससे जुड़ी गजट अधिसूचना सितंबर के मध्य तक आने की उम्मीद है।

इसके बाद Department of Financial Services की अधिसूचना के आधार पर NPCI सर्कुलर जारी कर सकता है। हालांकि MDR की दर, ट्रांजैक्शन सीमा और दूसरी शर्तों को अभी औपचारिक रूप से तय नहीं किया गया है।

Read more!
Advertisement