'So far, so same’...एप्पल के फोल्डेबल iPhone Duo पर Samsung का मजेदार तंज - पोस्ट वायरल

Apple के फोल्डेबल iPhone Duo को लेकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में चर्चा तेज है। कंपनी के नए फोल्डेबल फोन को लेकर Samsung की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। Samsung ने Apple के इस कदम पर तंज कसते हुए इसे पुराने आइडिया को दोबारा पेश करने जैसा बताया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

एप्पल ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है और इसकी डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसी बुक-स्टाइल है। Samsung ने लॉन्च से पहले Apple का स्वागत किया था, लेकिन अब कंपनी के सोशल मीडिया पोस्ट कुछ अलग कहानी बता रहे हैं। Samsung ने नए iPhone को लेकर कई मजेदार तंज कसे हैं।

‘So far, so same’ से साधा निशाना

Samsung ने iPhone Duo को 'a Sims sequel' और 'So far, so same' कहा। कंपनी का इशारा इस बात की ओर था कि iPhone Duo के कई फीचर्स Android फोल्डेबल फोन में पहले से मौजूद हैं। इनमें Samsung का अपना Galaxy Z Fold 8 भी शामिल है।

Samsung ने Apple के सिर्फ एक फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर पेश करने पर भी कटाक्ष किया। कंपनी ने Duo को लेकर 'reheating our leftovers' जैसी टिप्पणी भी की।

दिलचस्प बात यह है कि Galaxy Z Fold 8 का डिजाइन Samsung के पुराने बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन से काफी अलग है। ऐसे में Apple के फोल्डेबल डिजाइन पर Samsung का यह तंज सोशल मीडिया पर और भी ध्यान खींच रहा है।

Duolingo भी विवाद में कूदा 

Samsung ने Apple की ब्रांडिंग का मजाक उड़ाने के लिए Duolingo को भी बातचीत में शामिल कर लिया। Duolingo पहले ही iPhone Duo की ब्रांडिंग पर मजाक कर चुका था।

इसके जवाब में Duolingo ने Samsung को “ugly stranger” कहा। यह टिप्पणी एक वायरल मीम के संदर्भ में थी। इस तरह Apple के फोल्डेबल iPhone की लॉन्चिंग के बाद Samsung और Duolingo की सोशल मीडिया नोकझोंक ने भी सुर्खियां बटोरी हैं।

Read more!
Advertisement