Samsung Galaxy Tab S12 Series की एंट्री, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज, इतनी है कीमत
Samsung ने Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को लॉन्च कर दिया है। दोनों टैबलेट में Dimensity 9500 चिपसेट, Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। भारत में इनकी कीमत ₹1.29 लाख से शुरू होती है। जानिए दोनों टैबलेट के फीचर्स और कीमत।

In Short
- Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच और S12+ में 12.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है।
- दोनों टैबलेट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Galaxy AI फीचर्स और S Pen सपोर्ट के साथ आते हैं।
- भारत में Galaxy Tab S12 Ultra की कीमत ₹1,49,999 और Galaxy Tab S12+ की कीमत ₹1,29,999 है।
Samsung ने अपने फ्लैगशिप टैबलेट लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। दोनों टैबलेट एंटरटेनमेंट, प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव काम को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स के साथ आए हैं। इनमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Android 17 के साथ One UI 9 और Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं।
Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच की स्क्रीन
Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2,960x1,848 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक जाती है।
यह टैबलेट 5.1mm पतला है और इसके Wi-Fi मॉडल का वजन 692 ग्राम है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। भारत में लिस्टेड Wi-Fi मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा और बैटरी में क्या मिलेगा?
Galaxy Tab S12 Ultra में 13MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है। इससे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
टैबलेट में 11,600mAh की बैटरी है, जो Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, इससे 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और 5G सपोर्ट भी दिया गया है।
Galaxy Tab S12+ में क्या है खास?
Galaxy Tab S12+ में 12.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 2,800x1,752 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है।
यह 5.3mm पतला है और Wi-Fi मॉडल का वजन 553 ग्राम है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। भारत में लिस्टेड मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ है।
इसमें 13MP रियर और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 10,600mAh बैटरी है, जिससे 21 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।
दोनों टैबलेट में मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स
दोनों मॉडल में S Pen, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 प्रोटेक्शन और चार स्पीकर दिए गए हैं। इनमें Galaxy AI के तहत Now Nudge, Dynamic AI Agents, Note Assist, Creative Studio, Ask anything और Automated App Action जैसे फीचर्स मिलते हैं।
भारत में कितनी है कीमत?
भारत में Galaxy Tab S12 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत ₹1,49,999 है। Galaxy Tab S12+ के इसी RAM और स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत ₹1,29,999 है। दोनों टैबलेट Grey और Silver कलर में उपलब्ध हैं।