Samsung Galaxy S25 FE और Tab S11 Series लॉन्च, इस बार क्या-क्या है नया?
सैमसंग ने आज अपने लेटेस्ट Galaxy Event में दो बड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। पहला- Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन और दूसरा- नई Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज।

Galaxy S25 FE & Galaxy Tab S11 Series: टेक दिग्गज सैमसंग ने आज अपने लेटेस्ट Galaxy Event में दो बड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। पहला- Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन और दूसरा- नई Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज। कंपनी का फोकस प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदारों और उन टैबलेट यूजर्स पर है, जो बेहतर प्रोडक्टिविटी और AI फीचर्स चाहते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE: कीमत और उपलब्धता
Galaxy S25 FE की शुरुआती कीमत $650 (करीब ₹57,300) है, जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट मिलेगा। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत $710 (करीब ₹62,570) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Icyblue, Jetblack, Navy और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन की सेल अमेरिका में शुरू हो चुकी है और भारत में कीमत व उपलब्धता जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S25 FE: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Galaxy S25 FE में 6.7-इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिला है। फोन में Exynos 2400 चिपसेट और 8GB RAM दी गई है।
स्टोरेज ऑप्शन में 128GB (UFS 3.1) और 256GB/512GB (UFS 4.0) शामिल हैं। फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और इसे 7 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इसके साथ 6 महीने का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसमें Circle to Search, Gemini Live और Generative Edit जैसे फीचर्स होंगे।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 4900mAh बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, इसकी मोटाई 7.4mm और वजन 190g है।
Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज: कीमत और उपलब्धता
सैमसंग ने Galaxy Tab S11 सीरीज में दो टैबलेट लॉन्च किए हैं - Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra
Galaxy Tab S11 (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत $800 (करीब ₹70,400) है। वहीं Tab S11 Ultra की कीमत $1,200 (करीब ₹1,05,740) से शुरू होती है और 1TB वेरिएंट $1,620 (करीब ₹1,42,760) का है।
दोनों मॉडल्स Grey और Silver कलर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ Goodnotes और Clip Studio जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
दोनों टैबलेट्स Android 16 आधारित One UI 8 पर चलते हैं और इन्हें भी 7 साल तक के अपडेट्स मिलेंगे। Galaxy Tab S11 में 11-इंच AMOLED डिस्प्ले, जबकि Tab S11 Ultra में 14.6-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
इन टैबलेट्स में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। AI फीचर्स जैसे Sketch to Image, Note Assist और Drawing Assist शामिल हैं।
कैमरा सेटअप में Tab S11 Ultra में 13MP + 8MP ड्यूल रियर कैमरा है, जबकि Tab S11 में 13MP सिंगल कैमरा दिया गया है। दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
डिजाइन के मामले में Tab S11 की मोटाई 5.5mm और वजन 469g है, जबकि Tab S11 Ultra सिर्फ 5.1mm मोटा है और इसका वजन 692g है। बैटरी क्षमता क्रमशः 8,400mAh (Tab S11) और 11,600mAh (Ultra) है, दोनों में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।