Samsung यूजर्स को झटका! Galaxy M17 समेत तीन 5G फोन हुए महंगे,देखें नई प्राइस लिस्ट
Samsung के बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अहम खबर है। एक लीक डॉक्यूमेंट के आधार पर आई रिपोर्ट में कंपनी के तीन लोकप्रिय मॉडल की कीमतें बढ़ने का दावा किया गया है। नई कीमतों के बाद इन फोन के बेस वेरिएंट भी ₹20,000 के पार बताए जा रहे हैं। जानिए किन मॉडल पर कितना असर पड़ा और आगे कीमतें क्यों बढ़ सकती हैं।

In Short
- रिपोर्ट में Samsung Galaxy M17 5G, M17e 5G और F70e 5G की कीमतें ₹2,000 बढ़ने का दावा।
- नई बताई गई कीमतों के मुताबिक, Galaxy M17 ₹21,999 और बाकी दोनों फोन ₹20,499 से शुरू।
- कथित नई कीमतें 15 नवंबर 2026 से लागू, आगे और बढ़ोतरी की भी आशंका।
अगर आप Samsung का बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोन्स Galaxy M17 5G, Galaxy M17e 5G और Galaxy F70e 5G की कीमतों में ₹2,000 तक की बढ़ोतरी की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई कीमतों के बीते 15 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और सैंमसंग के इंडिया वेबसाइट पर अभी तक लेटेस्ट कीमतों को अपडेट नहीं किया गया है।
Samsung के किन स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ीं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung के तीन बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy M17 5G, Galaxy M17e 5G और Galaxy F70e 5G के सभी वेरिएंट की कीमतों में ₹2,000 की बढ़ोतरी का दावा किया गया है। रिपोर्ट में सामने आए कथित प्राइस रिवीजन डॉक्यूमेंट के अनुसार, नई कीमतें 15 नवंबर 2026 से लागू होने की बात कही गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M17 5G की शुरुआती कीमत बढ़कर ₹21,999 हो गई है। वहीं Galaxy M17e 5G और Galaxy F70e 5G की शुरुआती कीमत ₹20,499 बताई गई है। हालांकि, Samsung ने इन कीमतों में बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कितनी थी पुरानी कीमत और अब कितनी हुई?
रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, स्मार्टफोन की पुरानी और नई कीमतें इस प्रकार हैं।
लॉन्च के मुकाबले कितने महंगे हुए फोन?
Galaxy M17 5G को अक्टूबर 2025 में ₹12,499 की शुरुआती प्रभावी कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इसके बेस वेरिएंट की कीमत ₹21,999 बताई जा रही है। यानी लॉन्च के समय की ऑफर वाली कीमत के मुकाबले ₹9,500 का अंतर है।
वहीं, Galaxy M17e 5G को मार्च 2026 और Galaxy F70e 5G को फरवरी 2026 में ₹12,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब दोनों स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत ₹20,499 बताई जा रही है। इस तरह लॉन्च कीमत के मुकाबले दोनों फोन ₹7,500 महंगे हो गए हैं।
क्या आने वाले दिनों में और महंगे होंगे स्मार्टफोन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung ने इससे पहले मार्च 2026 में भी Galaxy A, F और M सीरीज के कई स्मार्टफोन की कीमतें ₹500 से ₹3,000 तक बढ़ाई थीं। वहीं, OnePlus, Realme, Vivo, Xiaomi और Motorola जैसी कंपनियां भी इस साल अपने स्मार्टफोन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी कर चुकी हैं।
आने वाले दिनों में स्मार्टफोन की कीमतें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसकी एक बड़ी वजह RAM की बढ़ती लागत को माना जा रहा है, जिससे स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों पर खर्च का दबाव बढ़ सकता है।
हालांकि, Samsung ने आगे कीमतें बढ़ाने की किसी नई योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में ग्राहकों को फोन खरीदने से पहले कंपनी की वेबसाइट या अधिकृत रिटेल स्टोर पर मौजूदा कीमत और ऑफर्स जरूर चेक करने चाहिए।