Samsung के दो नए बजट फोन की एंट्री! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानें क्या है खास

सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एम08 और गैलेक्सी एफ08 को पेश किया है। दोनों बजट फोन में बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और एंड्रॉयड 17 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी देगी। हालांकि, इनकी आधिकारिक कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

Advertisement

In Short

  • Galaxy M08 और Galaxy F08 में 6000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • दोनों फोन में 50MP मेन कैमरा, 90Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung ने दोनों फोन के लिए छह OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

By Sonam:

Samsung ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में दो नए फोन Galaxy M08 और Galaxy F08 को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का मेन कैमरा और Android 17 दिया गया है। कंपनी इन फोन के साथ लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है। हालांकि, दोनों फोन की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है।

6000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग

Galaxy M08 और Galaxy F08 में 6000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, चार्जर बॉक्स में मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है।

फोन में USB Type-C पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले

दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। मेन कैमरे में ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 1080p रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Android 17 के साथ लंबे समय तक अपडेट

Galaxy M08 और Galaxy F08 Android 17 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आते हैं। Samsung ने इन दोनों फोन के लिए छह OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

इसके अलावा फोन में सर्कल टु सर्च, क्विक शेयर और नॉक्स वॉल्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Image Credit : Aaj Tak

Helio G99+ प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ लिस्ट किए गए हैं। microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

IP64 रेटिंग भी मिलेगी

Galaxy M08 और F08 को IP64 रेटिंग मिली है। यानी फोन धूल से सेफ हैं और पानी के छींटों से भी सुरक्षा मिलती है। दोनों में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और वजन करीब 197 ग्राम है।

कितनी होगी कीमत?

Samsung ने फिलहाल Galaxy M08 और Galaxy F08 की भारत में आधिकारिक कीमत और बिक्री की जानकारी नहीं दी है। कुछ रिपोर्ट्स में 4GB+64GB मॉडल की संभावित कीमत करीब 16,999 रुपये बताई गई थी। हालांकि, यह कंपनी की आधिकारिक कीमत नहीं है और इसे अभी केवल रिपोर्टेड कीमत माना जाना चाहिए।

Read more!
Advertisement