Samsung के 3 नए बजट फोन की भारत में एंट्री तय, Vivo Y500 4G लॉन्च और iQOO Z11 Lite का टीजर भी आया सामने

Samsung, Vivo और iQOO के नए फोन को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। Samsung के तीन बजट फोन BIS पर दिखे हैं, Vivo ने बड़ी बैटरी वाला फोन पेश किया है और iQOO ने भारत के लिए नया टीजर जारी किया है।

Advertisement
AI image

In Short

  • Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 को BIS वेबसाइट पर देखा गया है।
  • Vivo के नए फोन में 8,100mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
  • iQOO कंपनी ने भारत में iQOO Z11 का टीजर जारी कर दिया है।

By Gaurav Kumar:

New Smartphone Launch: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर नए मॉडल्स को लेकर हलचल तेज हो गई है। Samsung भारत में अपनी बजट रेंज को मजबूत करने की तैयारी में दिख रहा है। कंपनी के तीन नए फोन Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 भारतीय BIS वेबसाइट पर देखे गए हैं। वहीं Vivo ने ग्लोबल मार्केट में बड़ी बैटरी वाला Vivo Y500 4G पेश कर दिया है। इसके अलावा iQOO ने भारत में अपने नए फोन iQOO Z11 Lite का टीजर जारी किया है।

Samsung के तीन नए बजट फोन जल्द मचा सकते हैं धमाल

Samsung जल्द ही भारत में अपने तीन नए बजट स्मार्टफोन ला सकता है। Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। आम तौर पर जब कोई फोन BIS वेबसाइट पर दिखता है, तो समझा जाता है कि वो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।

लिस्टिंग से इन फोन के मॉडल नंबर भी सामने आए हैं। Galaxy A08 का मॉडल नंबर SM-A085F/DS है। Galaxy F08 का मॉडल नंबर SM-E085F/DS और Galaxy M08 का मॉडल नंबर SM-M085F/DS बताया गया है। हालांकि, अभी BIS लिस्टिंग में इन फोन के फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: आखिरकार खत्म हुआ iPhone यूजर्स का सबसे बड़ा इंतजार! Apple ने भारत में फिर शुरू की यह सुविधा

माना जा रहा है कि Galaxy F08 और Galaxy M08, Galaxy A08 के ही रीब्रांडेड मॉडल हो सकते हैं। यानी डिजाइन और फीचर्स काफी हद तक मिलते-जुलते रह सकते हैं, लेकिन इन्हें अलग-अलग सीरीज के नाम से पेश किया जा सकता है। ये फोन पिछले साल आए Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 के अपग्रेडेड वर्जन होंगे।

Vivo Y500 4G में बड़ी बैटरी पर खास ध्यान

अब बात करते हैं Vivo से जुड़ी एक बड़ी खबर की। कंपनी ने अपनी Y सीरीज में नया Vivo Y500 4G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। इसमें 8,100mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Vivo Y500 4G में 6.83 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन की पीक ब्राइटनेस 5,000 nits तक बताई गई है।

भारत में iQOO Z11 Lite का धमाकेदार टीजर लॉन्च!

iQOO ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite का टीज़र जारी किया है। यह फोन कंपनी का अगला अहम मॉडल हो सकता है। यह खबर ऐसे समय आई है जब बताया जा रहा है कि मेमोरी की कीमतें बढ़ने की वजह से iQOO 16 को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

इस वजह से अब कंपनी का ध्यान iQOO Z11 Lite पर ज्यादा हो सकता है। ऐसे में Samsung, Vivo और iQOO की इन खबरों से आने वाले समय में बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में हलचल बढ़ सकती है।

Read more!
Advertisement