कुछ बुरा होगा तो होने दें... AI पर OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन के बयान पर छिड़ी बहस

OpenAI के CEO Sam Altman ने AI के फायदे और जोखिम को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उनका कहना है कि इस तकनीक के बड़े फायदे हासिल करने के लिए दुनिया को कुछ खराब चीजों का जोखिम भी स्वीकार करना पड़ सकता है। वहीं Anthropic के CEO Dario Amodei AI के खतरों को लेकर ज्यादा सख्त रुख रखते हैं।

Advertisement
Sam Altman का मानना है कि AI के बड़े फायदों के लिए कुछ नुकसान स्वीकार किए जा सकते हैं। (फोटो: Reuters)
Sam Altman का मानना है कि AI के बड़े फायदों के लिए कुछ नुकसान स्वीकार किए जा सकते हैं। (फोटो: Reuters)

In Short

  • Sam Altman ने कहा AI के फायदों के लिए कुछ खराब चीजों का जोखिम स्वीकार करना पड़ सकता है।
  • Altman किसी एक AI लैब के हाथ में तकनीक का पूरा कंट्रोल देने के पक्ष में नहीं हैं।
  • - Anthropic CEO Dario Amodei AI से जुड़े गंभीर खतरों को लेकर लगातार चेतावनी देते रहे हैं।

By Shakshi:

AI से कुछ खतरे हो सकते हैं लेकिन इसके फायदों के लिए दुनिया को कुछ खराब चीजों को भी स्वीकार करना पड़ सकता है। OpenAI के CEO Sam Altman ने AI के फायदे और इससे जुड़े जोखिमों को लेकर यह बात कही है।

Altman से AI रेगुलेशन को लेकर उनके और Anthropic के CEO Dario Amodei के विचारों में अंतर के बारे में पूछा गया था। Politico से बातचीत में Altman ने कहा कि दोनों की सोच में काफी अंतर है।

Altman ने कहा कि OpenAI का मानना है कि इस तकनीक से मिलने वाले फायदों और लोगों को इसके इस्तेमाल की आजादी देने के लिए दुनिया को कुछ खराब चीजों के होने का जोखिम स्वीकार करना चाहिए।

पहले भी सामने आ चुका है मतभेद

यह पहली बार नहीं है जब Sam Altman और Dario Amodei के बीच मतभेद सामने आए हैं। इस साल फरवरी में India AI Impact Summit के दौरान दोनों उस समय चर्चा में आए थे जब मंच पर उन्होंने एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा था।

एक AI लैब के हाथ में कंट्रोल नहीं चाहते Altman

Anthropic AI के लिए सख्त नियमों की बात करता रहा है। Altman भी रेगुलेशन का समर्थन कर चुके हैं, लेकिन इस मुद्दे पर दोनों कंपनियों की सोच अलग है।

Altman के मुताबिक किसी एक AI लैब को इस तकनीक का पूरा कंट्रोल देना स्वीकार करने लायक समझौता नहीं होगा। OpenAI AI को लेकर अपेक्षाकृत हल्के रेगुलेशन का समर्थन करता है।

Altman का कहना है कि वह ऐसी व्यवस्था नहीं चाहेंगे जिसमें हैकिंग, स्कैम और AI के गलत इस्तेमाल जैसी सभी समस्याओं को पूरी तरह रोकने के लिए तकनीक के विकास को सीमित कर दिया जाए। उनका मानना है कि लोग AI से खराब कामों के मुकाबले कई गुना ज्यादा अच्छे काम करेंगे।

Amodei ने AI के खतरों पर दी थी चेतावनी

Altman का यह बयान Dario Amodei की हालिया चेतावनी के कुछ हफ्ते बाद आया है। Amodei ने कहा था कि AI से वास्तविक खतरे हैं और इंडस्ट्री ने लंबे समय तक लोगों को इन जोखिमों के बारे में पूरी सच्चाई नहीं बताई। उन्होंने AI से मानवता के खत्म होने तक के खतरे की बात कही थी।

इससे पहले AI researchers Jacob Coxon और Evan Hubinger भी अनियंत्रित AI के गंभीर खतरों को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। हालांकि Nvidia के CEO Jensen Huang ने ऐसी आशंकाओं को खारिज किया है।

Trump ने भी उठाया कदम

पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने AI safety को लेकर टेक कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक voluntary agreement पर हस्ताक्षर किए। इसमें Dario Amodei और Jensen Huang समेत कई टेक लीडर्स शामिल थे। इसका फोकस सुरक्षित AI development पर है।

Trump ने एक executive order पर भी हस्ताक्षर किया है जिसमें अमेरिकी federal agencies को Artificial Intelligence की जगह “Super Intelligence” यानी SI शब्द इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है।

Read more!
Advertisement