भारत में Refurbished Smartphone का बढ़ा क्रेज, मांग 30.8% बढ़ी- iPhone समेत प्रीमियम फोन खरीदने को तैयार ग्राहक

भारत में Refurbished Smartphone का बाजार तेजी से बदल रहा है। अब ग्राहक सिर्फ सस्ते पुराने फोन नहीं, बल्कि महंगे और प्रीमियम मॉडल भी खरीद रहे हैं। इस बदलते ट्रेंड में Apple सबसे आगे है और iPhone 13 की मांग खास तौर पर मजबूत दिखी है। आखिर इस बदलाव के पीछे क्या वजह है?

Advertisement
Refurbished Smartphone
Refurbished Smartphone

In Short

  • 2025 में Refurbished Smartphone की मांग 30.8% बढ़ी, ₹20,000 से ₹45,000 वाले फोन सबसे ज्यादा बिके।
  • Refurbished Smartphone बिक्री में Apple की हिस्सेदारी 65% से ज्यादा रही, iPhone 13 सबसे लोकप्रिय मॉडल बना।
  • Mobile Buyback 29% बढ़ा, जबकि औसत Buyback Value 34% बढ़कर ₹8,573 पहुंच गई।

By Gungun Mishra:

भारत में स्मार्टफोन खरीदने का तरीका तेजी से बदल रहा है। नए फोन की कीमतें बढ़ने और लोगों के फोन अपग्रेड करने के तरीके में बदलाव के कारण अब Refurbished Smartphone की मांग बढ़ रही है। खास बात यह है कि ग्राहक अब सिर्फ सस्ते सेकेंड हैंड फोन नहीं खरीद रहे, बल्कि ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम Refurbished Smartphone पर भी पैसा खर्च कर रहे हैं।

Cashify की Great Indian Upgrade 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में Refurbished Smartphone की मांग में 30.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं 45,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले Refurbished Smartphone की हिस्सेदारी बढ़कर 17.4 फीसदी हो गई।

20,000 से 45,000 रुपये वाले फोन की सबसे ज्यादा बिक्री

Refurbished Smartphone Market में 20,000 रुपये से 45,000 रुपये की कीमत वाले फोन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। दूसरी तरफ 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की हिस्सेदारी घटी है।

साल 2024 में Direct-to-Consumer यानी D2C बिक्री में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 10.7 फीसदी थी, जो 2025 में घटकर करीब 8.4 फीसदी रह गई।

Refurbished Smartphone Market में Apple का दबदबा

Refurbished Smartphone की बिक्री में Apple सबसे आगे रहा। कुल बिक्री में Apple की हिस्सेदारी 65 फीसदी से ज्यादा रही। iPhone 13 सबसे ज्यादा Buyback और खरीदा जाने वाला Refurbished Smartphone रहा।

iPhone 13 की Buyback में हिस्सेदारी 6.93 फीसदी रही, जबकि Refurbished Smartphone की बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 15.5 फीसदी तक पहुंच गई। अब iPhone 14 और iPhone 15 भी इसी दिशा में आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच और दूसरी कैटेगरी की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। Refurbished Sales में इनकी हिस्सेदारी 2024 के 8 फीसदी से बढ़कर 2025 में 16.7 फीसदी हो गई। 

Image Credit: AAJ TAK

Buyback Value में भी बड़ा उछाल

Mobile Buyback में सालाना आधार पर 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं औसत Buyback Value 34 फीसदी बढ़कर 8,573 रुपये हो गई।

Cashify को बेचे गए 5G Smartphone की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ी है। साल 2022 में यह सिर्फ 5 फीसदी थी, जो 2025 में बढ़कर 54 फीसदी से ज्यादा हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, हर 10 में से 7 भारतीयों के घर में अभी भी दो से तीन ऐसे फोन पड़े हैं जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा। Trade-in, Certified Buyback, IMEI Verification और Warranty वाले Resale Model ऐसे फोन को दोबारा बाजार में लाने में मदद कर सकते हैं।

भारत के लिए बड़ा मौका

भारत में 300 से ज्यादा Mobile Manufacturing Units हैं। FY2024-25 में Mobile Phone Export 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। Electronics Repair Services Outsourcing Pilot के तहत Lenovo और Flex ने भारत में आयात किए गए Electronics Products की मरम्मत कर उन्हें दोबारा Export करने का परीक्षण भी किया।

FY2025-26 में भारत में 14 लाख Metric Tonnes से ज्यादा E-waste पैदा हुआ, जिसमें 9.79 लाख Metric Tonnes से ज्यादा Recycle किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, Repair, Reuse और Refurbishment के जरिए Devices की उम्र बढ़ाकर भारत एक बड़ा Global Refurbishment Ecosystem तैयार कर सकता है।

Read more!
Advertisement