Redmi 17 5G और 4G लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

दोनों फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, 5G कनेक्टिविटी और स्टोरेज के मामले में दोनों मॉडल अलग हैं।

Advertisement
Redmi 17 5G and 4G
Redmi 17 5G and 4G

In Short

  • मलेशिया में Redmi 17 5G और 4G लॉन्च हुए
  • दोनों फ़ोन में 7,500mAh की बैटरी है.
  • 5G मॉडल में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलता है.

By Gaurav Kumar:

Xiaomi ने Redmi 17 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में बढ़ाते हुए Redmi 17 के दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Redmi 17 5G और Redmi 17 4G को मलेशिया में पेश किया है। दोनों फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, 5G कनेक्टिविटी और स्टोरेज के मामले में दोनों मॉडल अलग हैं।

Redmi 17 5G को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। लेकिन ग्लोबल मॉडल में चीनी वर्जन के मुकाबले कुछ बड़े बदलाव हैं। ग्लोबल मॉडल में बड़ी बैटरी और नया Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जबकि चीन वाले मॉडल में Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है।

Redmi 17 के फीचर्स

Redmi 17 5G और 4G दोनों में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग और 825 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है।

Redmi 17 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प है। वहीं, Redmi 17 4G में 12nm MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है।

दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन 30fps पर 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। पावर के लिए इनमें 7,500mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके मुकाबले चीन वाले Redmi 17 में 6,300mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग दी गई है।

Redmi 17 5G और 4G दोनों में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। दोनों फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं।

क्या है प्राइस?

मलेशिया में Redmi 17 4G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत MYR 669 यानी करीब 16,000 रुपये है। Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत MYR 769 यानी करीब 18,000 रुपये है। यह भी 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके 4GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले 5G मॉडल की कीमत MYR 869 यानी करीब 20,000 रुपये है। दोनों फोन फिलहाल मलेशिया में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

मिलेंगे कई कलर ऑप्शन

Redmi 17 4G को Black, Deep Blue, Lotus Purple और Oak Green रंगों में खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi 17 5G Black, Deep Blue और Vivid Orange रंगों में उपलब्ध है।

Redmi 17 सीरीज के भारत आने की उम्मीद भी बढ़ गई है। कुछ हफ्ते पहले इन फोन को BIS पर देखा गया था। हालांकि, Xiaomi ने अभी भारत में लॉन्च की तारीख या कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Read more!
Advertisement