Phone Calls से कैसे लूटा जा रहा है, AI से भी हो रही है धोखाधड़ी
McAfee द्वारा भारत सहित सात देशों के 7,054 लोगों के साथ 'द आर्टिफिशियल इम्पोस्टर' शीर्षक से एक नया सर्वे किया है। McAfee ने देखा कि इंटरनेट पर एक दर्जन से अधिक AI वॉइस-क्लोनिंग टूल हैं जो केवल तीन सेकंड के ऑडियो को क्लोन कर लेते हैं और फिर बाकी का ऑडियो AI के जरिए तैयार कर ली जाती है।

AI तकनीक का इस्तेमाल अब ठग आपको लूटन में कर रहे हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल करके कुछ ठग आपकी आवाज़ को रिकॉर्ड करके पैसे ठग रहे हैं। इसका खुलासा एक नए सर्वे से हुआ है। McAfee द्वारा भारत सहित सात देशों के 7,054 लोगों के साथ 'द आर्टिफिशियल इम्पोस्टर' शीर्षक से एक नया सर्वे किया है। McAfee ने देखा कि इंटरनेट पर एक दर्जन से अधिक AI वॉइस-क्लोनिंग टूल हैं जो केवल तीन सेकंड के ऑडियो को क्लोन कर लेते हैं और फिर बाकी का ऑडियो AI के जरिए तैयार कर ली जाती है।
साइबर अपराधी आवाजों की क्लोनिंग करने के लिए एआई तकनीक का उपयोग कर रहे हैं और फिर नकली वॉयसमेल या वॉयस नोट्स भेज रहे हैं, या यहां तक कि संकट में होने का नाटक करते हुए पीड़ित के संपर्कों को सीधे कॉल कर रहे हैं।
Voice Scam का शिकार होने से कैसे बचें
AI वॉयस घोटालों का शिकार बनने से बचने के लिए, सतर्क रहना और अपने और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय कदम उठाना महत्वपूर्ण है। आपको कॉल करने वाले को सत्यापित करना चाहिए, एक कोडवर्ड का उपयोग करना चाहिए, या एक प्रश्न पूछना चाहिए जो केवल वे ही जानते होंगे। पहचान और गोपनीयता सुरक्षा सेवाएं व्यक्तिगत जानकारी के डिजिटल फुटप्रिंट को सीमित करने में भी मदद करेंगी।