PayU ने लाखों मर्चेंट्स के लिए शुरू किया Apple Pay! ऐसे होगा झटपट पेमेंट

PayU ने भारत में अपने मर्चेंट नेटवर्क के लिए Apple Pay की सुविधा शुरू कर दी है। इससे ग्राहक iPhone और Apple Watch के जरिए आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी ने पेमेंट की सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर भी खास जोर दिया है। जानिए Apple Pay कैसे काम करेगा।

Advertisement

In Short

  • PayU ने अपने लाखों भारतीय मर्चेंट्स के लिए Apple Pay की सुविधा शुरू की।
  • iPhone और Apple Watch से स्टोर पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट किया जा सकेगा।
  • Apple Pay में असली कार्ड नंबर डिवाइस या Apple के सर्वर पर स्टोर नहीं होता।

By Sonam:

भारत में डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए Apple Pay का दायरा बढ़ने जा रहा है। फिनटेक प्लेटफॉर्म PayU ने अपने मर्चेंट नेटवर्क में Apple Pay की सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिए ग्राहक स्टोर, ऐप और ऑनलाइन खरीदारी के दौरान Apple डिवाइस से आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।

PayU ने 30 सितंबर 2026 को इसकी जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, Apple Pay के जरिए पेमेंट को आसान, सुरक्षित और प्राइवेट बनाने पर जोर दिया गया है। PayU अपने लाखों भारतीय मर्चेंट्स तक इस पेमेंट सुविधा को पहुंचाएगा।

स्टोर पर कैसे कर सकेंगे पेमेंट?

स्टोर पर Apple Pay से पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को अपने iPhone का साइड बटन दो बार दबाना होगा। इसके बाद अपनी पहचान कन्फर्म करके iPhone या Apple Watch को पेमेंट टर्मिनल के पास ले जाना होगा।

हर Apple Pay खरीदारी को Face ID, Touch ID या डिवाइस पासकोड से ऑथेंटिकेट किया जाता है। इसके साथ एक बार इस्तेमाल होने वाला यूनिक डायनेमिक सिक्योरिटी कोड भी दिया जाता है।

Apple Pay का इस्तेमाल ग्रॉसरी स्टोर्स, फार्मेसी, टैक्सी, रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप और रिटेल स्टोर्स समेत कई जगहों पर किया जा सकता है।

PayU ने क्या कहा?

PayU के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-पार्टनरशिप्स और बिजनेस हेड-ग्रोथ इनिशिएटिव्स निखिल मेहता ने कहा कि कंपनी Apple Pay को लाखों भारतीय मर्चेंट्स तक पहुंचा रही है।

Image Credit : Business Today

उनके मुताबिक, PayU मर्चेंट्स को टेक्निकल इंटीग्रेशन और कंप्लायंस से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी मदद करेगा। PayU के यूनिफाइड चेकआउट के जरिए मर्चेंट्स अपने ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक पेमेंट का विकल्प दे सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इससे कन्वर्जन रेट बढ़ाने और बिजनेस ग्रोथ में मदद मिल सकती है।

ऐप और वेबसाइट पर भी कर सकेंगे पेमेंट

ग्राहक iPhone और iPad पर ऐप्स या Safari के जरिए वेबसाइट पर भी Apple Pay से पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए बार-बार अकाउंट बनाने या शिपिंग और बिलिंग की जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी। Mac के लिए यह सुविधा जल्द आने वाली है।

कार्ड की जानकारी कैसे रहेगी सुरक्षित?

PayU के मुताबिक, Apple Pay इस्तेमाल करते समय ग्राहक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का असली नंबर न तो डिवाइस और Apple के सर्वर पर स्टोर किया जाता है और न ही मर्चेंट के साथ शेयर किया जाता है।

इसकी जगह एक यूनिक Device Account Number दिया जाता है, जिसे एन्क्रिप्ट करके डिवाइस के Secure Element में सुरक्षित रखा जाता है।

Apple Pay में कार्ड कैसे जोड़ें?

iPhone पर Wallet ऐप खोलकर '+' पर टैप करना होगा और योग्य कार्ड जोड़ने के लिए दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। कार्ड जोड़ने के बाद ग्राहक अपने डिवाइस पर Apple Pay इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। बैंक कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड और दूसरे फायदे भी जारी रहेंगे।

PayU भारत में 4.5 लाख से ज्यादा बिजनेस को पेमेंट गेटवे की सुविधा देता है और 100 से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट तरीकों को सपोर्ट करता है।

Read more!
Advertisement