Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro भारत में 3 जुलाई को होगा लॉन्च, जूम कैमरा पर है खास फोकस

रेनो 14 और 14 प्रो दोनों में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो सेंसर दिया गया है, जिसमें 80mm के बराबर 3.5x जूम लेंस है। ओप्पो इसे "ट्रू लॉसलेस ऑप्टिकल जूम विद बैकग्राउंड कंप्रेशन" कह रहा है।

Advertisement
Oppo Reno 14 series
Oppo Reno 14 series

By Gaurav Kumar:

Oppo Reno 14 and Reno 14 Pro: ओप्पो 3 जुलाई को भारत में अपनी नई Reno 14 सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिसमें Reno 14 और Reno 14 Pro दो मॉडल शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन का मेन कैमरा इसका जूम कैमरा सेटअप है। ओप्पो का दावा है कि यह इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें 3.5x लॉसलेस ऑप्टिकल जूम, AI टेलीफोटो जूम और 120x डिजिटल जूम एक साथ मिलेगा।

रेनो 14 और 14 प्रो दोनों में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो सेंसर दिया गया है, जिसमें 80mm के बराबर 3.5x जूम लेंस है। ओप्पो इसे "ट्रू लॉसलेस ऑप्टिकल जूम विद बैकग्राउंड कंप्रेशन" कह रहा है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो दोनो फोन में 50 मेगापिक्सल JN5 सेंसर के साथ ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। 

हालांकि, प्राइमरी सेंसर में अंतर है। Reno 14 Pro में OmniVision का 50 मेगापिक्सल OV50E सेंसर है, जबकि Reno 14 में Sony IMX882 दिया गया है। दोनों लेंस ऑप्टिकली स्टेबलाइज़्ड हैं। इसके अलावा अल्ट्रावाइड कैमरे में भी अंतर है- Reno 14 Pro में 50 मेगापिक्सल सेंसर है, जबकि Reno 14 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है।

वीडियोग्राफी की बात करें तो Reno 14 Pro फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K HDR वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर और 6,200mAh बैटरी के साथ आएगा, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Reno 14 में Dimensity 8350 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 80W चार्जिंग है। डिस्प्ले के मामले में Reno 14 में 6.59-इंच 1080p AMOLED है, जबकि Pro वेरिएंट में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलेगी। दोनों डिवाइसेज़ Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलती हैं और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आती हैं।

इन फोन का भारतीय वर्जन चीन जैसा ही होने की संभावना है क्योंकि ग्लोबल मॉडल्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। ओप्पो की यह लॉन्च Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग के दो दिन बाद हो रही है, जिससे प्रीमियम मिड-सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज़ होने की संभावना है।

Read more!
Advertisement