ऐसा जूम कैमरा अभी तक किसी मोबाइल में नहीं...Oppo Find X9 Series भारत में लॉन्च, चेक करें प्राइस और अन्य फीचर्स
लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा कि Find X9 Pro में ऐसा जूम कैमरा दिया गया है, जो आज तक किसी मोबाइल में नहीं देखा गया है। Find X9 सीरीज में दो मॉडल हैं- Find X9 Pro और Find X9.

Oppo Find X9 Series: ओपो (Oppo) ने भारत में अपनी फ्लैगशिप Find X9 सीरीज को आज लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा कि Find X9 Pro में ऐसा जूम कैमरा दिया गया है, जो आज तक किसी मोबाइल में नहीं देखा गया है। Find X9 सीरीज में दो मॉडल हैं- Find X9 Pro और Find X9. इन फोन को डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा तकनीक के लिहाज से खास अंदाज में तैयार किया गया है।
कितनी है प्राइस?
Oppo Find X9 Pro भारत में सिर्फ 16GB/512GB वेरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹1,09,999 है। वहीं Find X9 12GB/256GB वाला वेरिएंट ₹74,999 और 16GB/512GB वाला वेरिएंट ₹84,999 में आता है।
इन स्मार्टफोन की सेल 21 नवंबर से शुरू होगी। Pro मॉडल के लिए एक अलग से बिकने वाला Hasselblad टेलीकन्वर्टर किट भी है, जिसकी कीमत ₹29,999 है।
डिजाइन
दोनों फोन का डिजाइन मिनिमलिस्टिक रखा गया है। कैमरा मॉड्यूल को जानबूझकर टॉप-लेफ्ट में रखा गया है ताकि फोन का वजन और लुक संतुलित महसूस हो। मोटाई की बात करें तो Find X9 Pro 8.25mm और Find X9 7.9mm पतला है।
दोनों में नया Snap Key मिलता है, जिसे यूजर वॉइस रिकॉर्डर, फ्लैशलाइट या दूसरी शॉर्टकट फंक्शंस के लिए सेट कर सकते हैं। Pro मॉडल में दाईं ओर एक Quick Button भी है, जिससे कैमरा तुरंत खुलता है और स्वाइप से जूम भी किया जा सकता है।
दोनों फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। Find X9 Pro Silk White और Titanium Charcoal में मिलेगा, जबकि Find X9 Titanium Gray और Space Black में उपलब्ध होगा।
स्क्रीन
Find X9 Pro में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1-120Hz LTPO रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि आउटडोर पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जाती है। Find X9 में 6.59-इंच LTPS AMOLED स्क्रीन है। दोनों फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट उपलब्ध है।
कैमरा
Find X9 Pro की सबसे बड़ी ताकत उसका कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP Sony LYT-828 मेन सेंसर के साथ 200MP Samsung ISOCELL HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP अल्ट्रावाइड शामिल हैं। फ्रंट कैमरा भी 50MP है। Find X9 में वही मेन सेंसर मिलता है, लेकिन इसका टेलीफोटो कैमरा 50MP LYT 600 है, और फ्रंट कैमरा 32MP।
दोनों फोन Oppo के Lumo Imaging Engine के साथ आते हैं, जो क्लैरिटी, डायनेमिक रेंज और नॉइज़ कंट्रोल बेहतर करने का दावा करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों में ColorOS 16 है, और Oppo ने 5 साल OS अपडेट तथा 6 साल सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
बैटरी
Pro मॉडल में 7500mAh बैटरी है, जबकि Find X9 में 7025mAh। दोनों में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। प्रोसेसर के तौर पर दोनों फोन MediaTek Dimensity 9500 पर चलते हैं।