200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी वाला Oppo Find X10 Pro Max लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Oppo ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X10 Pro Max चीन में लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिए गए तीन 200MP रियर कैमरे और 8000mAh बैटरी है। इसमें 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसे दूसरे बाजारों में भी पेश कर सकती है।

Advertisement
Oppo Find X10 Pro Max चीन में लॉन्च हुआ।
Oppo Find X10 Pro Max चीन में लॉन्च हुआ।

In Short

  • Oppo Find X10 Pro Max में मिले तीन 200MP रियर कैमरे
  • 8000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  • Dimensity 9600 Pro चिप और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स

By Shakshi:

Oppo ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X10 Pro Max चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है। इसमें पीछे की तरफ तीन 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं, जिससे यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन गया है जिसमें इतने हाई-रिजॉल्यूशन के तीन रियर सेंसर मिलते हैं।

यह Oppo Find सीरीज का पहला Pro Max मॉडल है। फोन में नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे अक्टूबर 2026 के अंत या दिवाली से पहले भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

200MP कैमरा सेटअप और दमदार डिस्प्ले

Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। इसमें गेमिंग के दौरान 144Hz रिफ्रेश रेट और सामान्य इस्तेमाल में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलते हैं। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जाती है। इसके अलावा इसमें 3840 Hz PWM डिमिंग और 1 निट तक लो ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिलता है।

फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है और यह ColorOS 17 पर चलता है, जो Android 17 पर आधारित है। Oppo के मुताबिक, इसका Tide Engine 200MP फोटो कैप्चर के बीच के समय को घटाकर सिर्फ 0.7 सेकंड कर सकता है।

कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP मेन कैमरा, 200MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। मेन कैमरे में f/1.5 अपर्चर और 2-axis OIS सपोर्ट मिलता है। वहीं अल्ट्रा-वाइड कैमरा 124 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है और टेलीफोटो कैमरा OIS के साथ 10cm तक मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसके तीनों रियर कैमरे 8K Log वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं, जबकि Dolby Vision के साथ 4K 120fps वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

8000mAh बैटरी और प्रीमियम बिल्ड के साथ कीमत

बैटरी की बात करें तो Oppo Find X10 Pro Max में बड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। Oppo का दावा है कि पांच साल इस्तेमाल के बाद भी बैटरी की क्षमता 80% तक बनी रह सकती है।

फोन को मजबूती के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा देती है। इसके अलावा इसे SGS Switzerland से 5-स्टार ड्रॉप और इम्पैक्ट रेटिंग भी मिली है। यह स्मार्टफोन Moon White, Warm Orange और Light Titanium कलर ऑप्शन में आता है।

कीमत की बात करें तो Oppo Find X10 Pro Max को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,799 (करीब 97,050 रुपये) है। वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 7,499 (करीब 1,07,048 रुपये) में आता है।

इसके अलावा 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 7,999 (करीब 1,14,182 रुपये) और टॉप मॉडल 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट CNY 8,999 (करीब 1,28,456 रुपये) में लॉन्च किए गए हैं।

चीन में इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और बिक्री 24 सितंबर से शुरू होगी। भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर Oppo ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

Read more!
Advertisement