OPPO F35 Series की भारत में होने वाली है एंट्री! इस दिन होगा लॉन्च
OPPO भारत में अपनी नई F35 Series लॉन्च करने जा रहा है। इस बार कंपनी सेल्फी लेने का अंदाज बदलने की तैयारी में है। नए स्मार्टफोन में कैमरे से लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग तक कई खास बदलाव देखने को मिलेंगे। आखिर इस बार OPPO क्या नया लेकर आ रहा है? जानिए पूरी डिटेल।

In Short
- OPPO F35 Series भारत में 5 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी।
- नई सीरीज में 50MP Ultra-Wide Natural Selfie Camera मिलेगा, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करेगा।
- Pro मॉडल में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी।
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो भारत में अपनी नई F35 Series लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस सीरीज को 5 अक्टूबर 2026 को पेश करेगी। इस बार ओप्पो का फोकस सिर्फ सेल्फी लेने पर नहीं, बल्कि एक ही फोटो में ज्यादा लोगों को शामिल करने पर है। कंपनी अपनी नई सीरीज को 'Group Selfie Expert' के तौर पर पेश कर रही है। इसमें बेहतर कैमरा, नेचुरल स्किन टोन और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है।
50MP कैमरे से ले सकेंगे ग्रुप सेल्फी
OPPO F35 Series की सबसे बड़ी खासियत इसका 50MP Ultra-Wide Natural Selfie Camera होगा। इसमें 100 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा। इसका मतलब है कि एक ही फ्रेम में ज्यादा लोगों को शामिल किया जा सकेगा।
इसके अलावा कंपनी इसमें NaturalTone 2.0 टेक्नोलॉजी भी दे रही है। इसका मकसद फोटो में लोगों की स्किन टोन को ज्यादा नेचुरल दिखाना है। यानी कंपनी अब सिर्फ अच्छी सेल्फी के बजाय ऐसी तस्वीरों पर ध्यान दे रही है, जिनमें ज्यादा लोग और उनके एक्सप्रेशन साफ दिखाई दें।
फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से बनेगी 4K वीडियो
OPPO F35 Series के Pro मॉडल में वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर भी खास बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस मॉडल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे।
इससे यूजर्स आगे और पीछे, दोनों कैमरों से हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि नई सीरीज का मकसद तस्वीरों और वीडियो में ज्यादा डिटेल और नेचुरल लुक देना है।
10 साल पहले शुरू हुआ था OPPO F Series का सफर
ओप्पो ने भारत में अपनी F Series की शुरुआत करीब 10 साल पहले OPPO F1 के साथ की थी। कंपनी ने इसे दुनिया के पहले 16MP Selfie Expert के तौर पर पेश किया था।
इसके बाद OPPO F3 में डुअल फ्रंट कैमरा और F5 में बिल्ट-इन ब्यूटीफिकेशन टेक्नोलॉजी दी गई। वहीं, F7 में 25MP AI सेल्फी कैमरा मिला।
चार्जिंग से लेकर मजबूती तक हुए कई बदलाव
OPPO F11 में ट्रिपल कलर ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ इंडस्ट्री का पहला इंक-फिलिंग प्रोसेस इस्तेमाल किया गया। इसके बाद F23 में 67W SUPERVOOC चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी दी गई। F25 में 4K Ultra-Clear Video का फीचर आया।
कंपनी के मुताबिक, F27 सीरीज का पहला IP69 रेटिंग वाला सुपर-रग्ड स्मार्टफोन बना। F29 में मजबूती पर और ध्यान दिया गया, जबकि F33 में पहली बार 50MP Ultra-Wide Selfie Camera दिया गया।
अब OPPO F35 Series के जरिए कंपनी इसी कैमरा टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ा रही है। ओप्पो के मुताबिक, उसकी F Series से अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं।