OpenAI ने तैयार किया अपना खास AI चिप, अब इसकी ताकत पर टिकी सबकी नजर

ओपनएआई ने अपने पहले कस्टम एआई इन्फरेंस चिप Jalapeño के शुरुआती बेंचमार्क नतीजे साझा किए हैं। कंपनी के मुताबिक यह चिप तेज रिस्पॉन्स कम लेटेंसी और बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकती है। ओपनएआई 2026 के आखिर से इसे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • Jalapeño ने कई एआई मॉडल पर बेहतर थ्रूपुट और कम लेटेंसी दिखाई
  • चिप ने तुलना वाले सिस्टम के मुकाबले प्रति वॉट 1.5 से 1.9 गुना ज्यादा काम किया
  • ओपनएआई 2026 के आखिर तक अपने कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में इसे डिप्लॉय करना चाहती है

By Gaurav Kumar:

ओपनएआई ने जून में अपना पहला कस्टम एआई इन्फरेंस चिप Jalapeño लॉन्च किया था और अब कंपनी 2027 में इसे बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस चिप से जुड़ी ज्यादा जानकारी और इसके पहले बेंचमार्क नतीजे भी साझा किए हैं। इन नतीजों में Jalapeño ने तेज रिस्पॉन्स कम लेटेंसी और बेहतर पावर एफिशिएंसी दिखाई है।

क्या है OpenAI का Jalapeño?

Jalapeño ओपनएआई का कस्टम एआई इन्फरेंस चिप है जिसे Broadcom के साथ मिलकर विकसित किया गया है। कंपनी ने Hot Chips कॉन्फ्रेंस में इस चिप से जुड़े बेंचमार्क और परफॉर्मेंस के आंकड़े पेश किए।

इसके प्रदर्शन को जांचने के लिए SemiAnalysis के InferenceX बेंचमार्क का इस्तेमाल किया गया। यह बेंचमार्क एआई इन्फरेंस की परफॉर्मेंस को मापता है।

तीन बड़े AI मॉडल पर हुई टेस्टिंग

ओपनएआई ने Jalapeño को तीन बड़े एआई मॉडल पर टेस्ट किया। इनमें GPT-OSS 120B DeepSeek R1 670B और Kimi K2.5 1T शामिल हैं।

कंपनी के मुताबिक चिप ने थ्रूपुट पावर एफिशिएंसी और लेटेंसी जैसे तीन अहम क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया। आसान भाषा में कहें तो यह ज्यादा एआई काम संभाल सकता है कम बिजली खर्च कर सकता है और जवाब देने में कम समय ले सकता है।

बेंचमार्क में क्या रहे नतीजे

कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक Jalapeño ने तुलना किए गए दूसरे सिस्टम के मुकाबले प्रति वॉट 1.5 से 1.9 गुना ज्यादा एआई वर्क प्रोसेस किया।

इसने कुल लेटेंसी को 1.7 से 3.6 गुना तक कम किया। जिन एआई एप्लिकेशन में यूजर लगातार मॉडल से बातचीत करते हैं उनमें इसका प्रदर्शन 2.1 से 4.1 गुना बेहतर रहा। अलग अलग एआई मॉडल के आधार पर Jalapeño ने प्रति वॉट 8.6 से 104.3 गुना तक ज्यादा काम करने का प्रदर्शन भी दर्ज किया।

Sam Altman ने क्या कहा?

ओपनएआई के सीईओ Sam Altman ने एक्स पर Jalapeño की स्पीड को लेकर पोस्ट किया। कंपनी का कहना है कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता सिर्फ चिप की ताकत से नहीं बल्कि इस बात से भी तय होती है कि वही हार्डवेयर और बिजली इस्तेमाल करके कितना उपयोगी एआई काम किया जा सकता है।

कब शुरू होगा इस्तेमाल? 

ओपनएआई की योजना 2026 के आखिर तक Jalapeño को अपने कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल करना शुरू करने की है। कंपनी इसे मल्टी जेनरेशन हार्डवेयर रोडमैप की पहली पीढ़ी बता रही है।

फिलहाल जेनरेशन वन डिप्लॉयमेंट की तैयारी में है जेनरेशन टू का विकास तेजी से चल रहा है जबकि जेनरेशन थ्री अभी शुरुआती डेवलपमेंट और डिजाइन स्टेज में है।


 

Read more!
Advertisement