OpenAI में भारतीय मूल के उदय रुद्दाराजू को मिली बड़ी जिम्मेदारी! अब संभालेंगे ChatGPT के पीछे की तकनीक की कमान

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में भारतीय मूल के उदय रुद्दाराजू को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कंपनी ने उन्हें नया इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटिंग प्रमुख नियुक्त किया है। हैदराबाद में पढ़ाई करने वाले उदय पहले एलन मस्क की कंपनी xAI में भी काम कर चुके हैं। जानें उनका करियर कैसा रहा और OpenAI ने उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी क्यों सौंपी है।

Advertisement
उदय रुद्दाराजू OpenAI के नए कंप्यूटिंग प्रमुख बने हैं। (तस्वीर AI की मदद से बेहतर बनाई गई है)
उदय रुद्दाराजू OpenAI के नए कंप्यूटिंग प्रमुख बने हैं। (तस्वीर AI की मदद से बेहतर बनाई गई है)

In Short

  • OpenAI ने भारतीय मूल के उदय रुद्दाराजू को नया इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटिंग प्रमुख बनाया, सचिन कट्टी की लेंगे जगह।
  • हैदराबाद में पढ़े उदय रुद्दाराजू पहले xAI, eBay और Robinhood जैसी बड़ी टेक कंपनियों में काम कर चुके हैं।
  • OpenAI के डेटा सेंटर और AI कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे, सचिन कट्टी सलाहकार बने रहेंगे।

By Shakshi:

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटिंग प्रमुख नियुक्त किया है। वह सचिन कट्टी (Sachin Katti) की जगह लेंगे। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब ChatGPT बनाने वाली कंपनी अपने डेटा सेंटर और AI से जुड़ी कंप्यूटिंग क्षमता को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

उदय रुद्दाराजू साल 2025 में OpenAI से जुड़े थे और जुलाई 2026 में उन्हें कंपनी का चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर फॉर कंप्यूट बनाया गया था।

OpenAI में क्या होगी उदय रुद्दाराजू की जिम्मेदारी?

नई भूमिका में उदय कंपनी के डेटा सेंटर, कंप्यूटिंग सिस्टम और AI मॉडल को चलाने के लिए जरूरी तकनीकी संसाधनों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आसान भाषा में समझें तो ChatGPT जैसे AI मॉडल को तैयार करने और चलाने के लिए बड़ी संख्या में शक्तिशाली कंप्यूटर और डेटा सेंटर की जरूरत होती है। उदय इन्हीं सुविधाओं को बढ़ाने और बेहतर तरीके से संचालित करने का काम देखेंगे।

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन आने वाले वर्षों में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं।

हैदराबाद से अमेरिका तक का सफर

उदय रुद्दाराजू ने हैदराबाद के चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CBIT) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

इसके बाद उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की।

उनके पास टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह eBay, Robinhood और एलन मस्क की AI कंपनी xAI जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं। उन्होंने Amazon Web Services (AWS) में इंटर्नशिप भी की थी।

OpenAI में क्यों हो रहे हैं बड़े बदलाव?

OpenAI में पिछले कुछ महीनों के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी छोड़ी है। अगस्त में डेटा सेंटर से जुड़े अधिकारी क्रिस मेलोन (Chris Malone) ने कंपनी छोड़ी थी। वहीं, Stargate प्रोजेक्ट से जुड़े पीटर होशेले (Peter Hoeschele) भी Meta में शामिल हो गए थे।

कंपनी AI मॉडल को बेहतर बनाने और डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाने पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। ऐसे में इंफ्रास्ट्रक्चर टीम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

सचिन कट्टी का आगे क्या होगा?

सचिन कट्टी 15 नवंबर 2026 को अपनी मौजूदा भूमिका छोड़ेंगे। हालांकि, वह OpenAI के साथ सलाहकार के तौर पर जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी टीम के काम पर गर्व है और भरोसा है कि उदय रुद्दाराजू इसे आगे बढ़ाएंगे।

उदय पहले से ही कंपनी के इंजीनियरिंग और डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी संभालने में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

 

OpenAI के लिए यह बदलाव अहम है, क्योंकि AI की बढ़ती मांग के बीच कंपनी को ज्यादा शक्तिशाली कंप्यूटिंग सिस्टम और बड़े डेटा सेंटर की जरूरत होगी।

Read more!
Advertisement