OnePlus Nord Buds 4 की लॉन्च डेट का ऐलान! 10 मिनट चार्जिंग में मिलेगा 11 घंटे का म्यूजिक, मिलेंगे दमदार फीचर्स
वनप्लस ने अपने नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इन्हें 25 जून को भारत में लॉन्च करेगी। ये ईयरबड्स दो रंगों- स्टेलर ब्लैक और एस्ट्रल टील में आएंगे और लॉन्च के बाद Amazon, Flipkart समेत कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
In Short
- OnePlus Nord Buds 4 की लॉन्च डेट तय, 54 घंटे बैटरी का दावा
- OnePlus Nord Buds 4, जानिए क्या होगा खास
- इसमें 3डी स्पेशल ऑडियो की सुविधा
- OnePlus Nord Buds 4 में गेमर्स को मिलेंगे खास फीचर्स
वनप्लस ने भारत में अपने नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इन्हें 25 जून को लॉन्च करने जा रही है। ये बजट सेगमेंट के ईयरबड्स हैं, लेकिन इनमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। Nord Buds 4 दो कलर ऑप्शन- स्टेलर ब्लैक और एस्ट्रल टील में उपलब्ध होंगे। यह Nord Buds 3 का अपग्रेडेड मॉडल है और बेहतर ऑडियो का दावा करता है।
कंपनी ने अभी इन ईयरबड्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कीमत और अन्य जानकारी 25 जून को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। Nord Buds 4 के लॉन्च के कुछ दिन बाद OnePlus 30 जून को भारत में अपनी नई N सीरीज भी पेश करने वाली है। यह सीरीज कंपनी की बजट कैटेगरी में आएगी, जिसकी कीमत 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
52dB ANC और 12mm ड्राइवर्स की सुविधा
OnePlus Nord Buds 4 में 52dB तक रियल-टाइम एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। यह फीचर आसपास के शोर को कम करके बेहतर ऑडियो अनुभव देने में मदद करता है। यूजर्स जरूरत के हिसाब से अलग-अलग लिसनिंग मोड के बीच स्विच भी कर सकेंगे।
बेहतर साउंड के लिए इनमें 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये दमदार बास और साफ ऑडियो क्वालिटी प्रदान करेंगे। प्रत्येक ईयरबड का वजन केवल 4.3 ग्राम है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी आराम बना रहता है।
गेमिंग और मनोरंजन के लिए खास फीचर्स
नॉर्ड बड्स 4 में 3D स्पेशल ऑडियो और गेम साउंड स्पेशल ऑडियो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। गेमिंग के दौरान ये फीचर्स कदमों की आहट, गोलियों की आवाज और अन्य महत्वपूर्ण साउंड को अधिक स्पष्ट सुनने में मदद करते हैं।
10 मिनट चार्जिंग में 11 घंटे तक इस्तेमाल
बैटरी लाइफ Nord Buds 4 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा करते हैं। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 11 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है।
ईयरबड्स को TÜV Rheinland Battery Health Certification भी मिला है, जो बैटरी की लंबी उम्र और बेहतर विश्वसनीयता को दर्शाता है।
कहां से खरीद सकेंगे?
OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च के बाद Amazon, Flipkart, Blinkit, Myntra, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स से खरीद सकेंगे।