OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने! नया लाइटिंग फीचर बताएगा नोटिफिकेशन; जानें फीचर्स

OnePlus 16 के डिजाइन से पर्दा उठ गया है। नए कलर ऑप्शन और खास Lighting Effect फीचर के साथ कंपनी ने फोन को अलग पहचान देने की कोशिश की है। दमदार कैमरा और डिस्प्ले से जुड़े दावों के बीच जानिए इस फोन में क्या खास होगा और भारत में इसकी एंट्री को लेकर क्या अपडेट है।

Advertisement

In Short

  • OnePlus 16 तीन नए कलर ऑप्शन और खास Interstellar Lighting Effect के साथ आएगा।
  • फोन में 12GB और 16GB RAM विकल्प के साथ 1TB तक स्टोरेज मिलने की जानकारी।
  • 200MP कैमरा और 165Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स को लेकर कंपनी ने संकेत दिए हैं।

By Gungun Mishra:

OnePlus ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 का डिजाइन आधिकारिक तौर पर दिखा दिया है। कंपनी ने फोन के तीन कलर ऑप्शन और नए रियर Lighting Effect फीचर की जानकारी दी है। चीन में इस फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

OnePlus 16 में मिलेंगे तीन नए कलर ऑप्शन

OnePlus 16 को तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इनमें Tomorrow’s Starlight, The Dark Forest और A Martian Masterpiece शामिल हैं। फोन के पीछे पहले की तरह स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरे मौजूद होंगे।

इसके अलावा फोन में पावर बटन, वॉल्यूम बटन और Key की पोजिशन को पिछले मॉडल OnePlus 15 की तरह ही रखा गया है। कंपनी ने चीन में फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।

8GB RAM वाला मॉडल नहीं मिलेगा

OnePlus 16 में कंपनी ने 8GB RAM वाले मॉडल को शामिल नहीं किया है। फोन को 12GB और 16GB RAM ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। स्टोरेज के लिए यूजर्स को 256GB, 512GB और 1TB तक के विकल्प मिलेंगे।

पीछे मिलेगा नया Interstellar Lighting Effect

OnePlus 16 का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव इसका नया “Interstellar Lighting Effect” है। यह फोन के पीछे दिया गया Lighting System है, जो कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन आने पर लाइट के जरिए जानकारी देगा।

कंपनी के अनुसार यह फीचर गेम हाइलाइट्स के दौरान भी काम कर सकता है, हालांकि गेम हाइलाइट्स से कंपनी का क्या मतलब है, यह अभी साफ नहीं है।

यह Lighting Effect सिर्फ Tomorrow’s Starlight कलर वेरिएंट में मिलेगा। सिल्वर कलर वाले इस मॉडल के रियर पैनल पर स्टार सिंबल, “Area 16” टेक्स्ट और दो कोऑर्डिनेट्स जैसे डिजाइन एलिमेंट भी दिए गए हैं।

OnePlus 16 में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन

OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो गेमिंग के दौरान 185Hz तक पहुंच सकता है।

भारत में लॉन्च को लेकर स्थिति साफ नहीं

OnePlus ने फिलहाल चीन में OnePlus 16 को पेश किया है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत में कंपनी OnePlus 16R को अपने फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर ला सकती है। हालांकि, OnePlus ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

वहीं, यह फोन अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

Read more!
Advertisement