Jensen Huang के जाते ही Nvidia को एक और झटका! इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी, बताई नाराजगी की वजह

Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang के अचानक इस्तीफे के बाद कंपनी में हलचल तेज हो गई है। अब एक रोबोटिक्स इंजीनियर ने भी नौकरी छोड़ने का ऐलान करते हुए कंपनी के फैसले पर सवाल उठाए हैं। दूसरी तरफ Huang की वापसी के समर्थन में टेक इंडस्ट्री के बड़े नाम सामने आए हैं। आखिर कर्मचारियों की नाराजगी की वजह क्या है और आगे क्या होगा?

Advertisement
Jensen Huang के जाने के बाद Nvidia इंजीनियर का इस्तीफा, पारदर्शिता पर उठाए सवाल। (दाईं तस्वीर: रॉयटर्स)
Jensen Huang के जाने के बाद Nvidia इंजीनियर का इस्तीफा, पारदर्शिता पर उठाए सवाल। (दाईं तस्वीर: रॉयटर्स)

In Short

  • Jensen Huang के जाने के बाद Nvidia के रोबोटिक्स इंजीनियर Darrell Dai ने इस्तीफा देने का ऐलान किया।
  • इंजीनियर ने कंपनी के फैसले में पारदर्शिता की कमी और कर्मचारियों की राय नहीं सुने जाने पर सवाल उठाए।
  • Huang की वापसी की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर 1.60 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है।

By Shakshi:

दिग्गज अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी Nvidia में नेतृत्व परिवर्तन के बाद कर्मचारियों की नाराजगी भी सामने आने लगी है। कंपनी के पूर्व CEO Jensen Huang के अचानक इस्तीफे के बाद रोबोटिक्स इंजीनियर डैरेल डाई (Darrell Dai) ने भी नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कंपनी के फैसले को लेकर पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, टेक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम Huang की वापसी का समर्थन कर रहे हैं।

Nvidia के इंजीनियर ने क्यों छोड़ी नौकरी?

डैरेल डाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबी पोस्ट में अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि Jensen Huang के नेतृत्व में इंजीनियरों को नए प्रयोग करने और अपने विचार रखने की आजादी मिलती थी। यही Nvidia में काम करने की एक बड़ी वजह थी।

डाई ने CUDA टेक्नोलॉजी में Huang के शुरुआती निवेश और रोबोटिक्स तथा फिजिकल AI को बढ़ावा देने की भी तारीफ की।

हालांकि, Huang के अचानक जाने और कर्मचारियों को पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने से वह निराश थे।

'मेरी बात नहीं सुनी गई, इससे दुख हुआ'

डाई ने लिखा कि Nvidia में उन्हें हमेशा लगता था कि इंजीनियरों की राय मायने रखती है, लेकिन इस फैसले में उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ।

उन्होंने स्पष्ट किया कि Huang के प्रति सम्मान का मतलब यह नहीं है कि उन पर लगे आरोपों की जांच नहीं होनी चाहिए।

डाई के मुताबिक, वह मामले की पूरी जानकारी नहीं रखते और जांच को आगे बढ़ने देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि Huang कर्मचारियों के 'Top 5' ईमेल पढ़ते थे और उनके काम में दिलचस्पी लेते थे। इससे कर्मचारियों को महसूस होता था कि उनकी बात सुनी जा रही है।

Jensen Huang की वापसी के लिए मुहिम

रिपोर्ट के मुताबिक, Jensen Huang की वापसी की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर 1.60 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं।

Tesla के CEO Elon Musk, Epic Games के CEO Tim Sweeney और Y Combinator के CEO Garry Tan ने भी Huang के समर्थन में आवाज उठाई है।

वहीं, निवेशक Brad Gerstner और Gavin Baker ने कथित तौर पर Nvidia बोर्ड से स्थायी नेतृत्व का फैसला करने से पहले Huang की वापसी सहित सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है।

Nvidia में आगे क्या होगा?

Nvidia की पूर्व कर्मचारी वर्तिका सिंह ने भी Huang के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि एक पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के दौरान Huang ने उनका साथ दिया था।

हालांकि, Huang के इस्तीफे के बाद सामने आए निजी संबंधों और संभावित चीनी खुफिया संपर्क से जुड़े आरोपों की जांच जारी बताई जा रही है। ये आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं।

ऐसे में कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री के एक वर्ग का समर्थन मिलने के बावजूद Huang की Nvidia में वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Read more!
Advertisement