चीनी जासूसी के कथित कनेक्शन से विवादों में Nvidia के को-फाउंडर! कौन हैं जेनसन हुआंग? जानें पूरी कहानी

एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। पत्नी से बेवफाई कबूल करने के बाद उनका नाम कथित चीनी जासूसी मामले से जुड़ गया है। अमेरिकी सांसदों ने भी जवाब मांगा है। आखिर कौन हैं जेनसन हुआंग और कैसे खड़ा हुआ इतना बड़ा विवाद?

Advertisement

In Short

  • एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई स्वीकार की, कर्मचारियों और परिवार से मांगी माफी।
  • चीनी बिजनेसवुमन एलिस हुआंग से कथित संबंध और जासूसी के आरोपों के बाद एनवीडिया ने स्वतंत्र जांच शुरू की।
  • अमेरिकी सांसदों ने 18 नवंबर को ब्रीफिंग का प्रस्ताव रखा, जबकि कंपनी ने गोपनीय जानकारी लीक होने का कोई सबूत नहीं बताया।

By Gaurav Kumar:

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। मामला उनकी निजी जिंदगी से लेकर चीन की कथित जासूसी और अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी तक पहुंच गया है। आखिर कौन हैं जेनसन हुआंग, कैसे उन्होंने एनवीडिया को इतनी बड़ी कंपनी बनाया और अब किन आरोपों से घिरे हैं? आइए पूरा मामला समझते हैं।

कौन हैं जेनसन हुआंग?

1963 में ताइवान में जन्मे हुआंग बचपन में अमेरिका चले गए थे। उन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। AMD और LSI Logic में काम करने के बाद 1993 में क्रिस मालाकोव्स्की और कर्टिस प्रीम के साथ एनवीडिया शुरू की।

1999 में GPU पेश करने के बाद कंपनी गेमिंग से आगे बढ़कर AI चिप्स की दिग्गज बन गई। फिलहाल हुआंग CEO बने रहेंगे। जांच जारी है और अभी किसी कथित जासूसी गतिविधि या गोपनीय जानकारी लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पत्नी से बेवफाई कबूली, कंपनी ने शुरू की जांच

63 साल के अरबपति जेनसन हुआंग ने 8 नवंबर को कर्मचारियों को भेजे मैसेज में स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की थी। उन्होंने पत्नी, बच्चों, कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स से माफी मांगी।

इसके बाद एनवीडिया के बोर्ड ने कथित विदेशी जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी। जांच की जिम्मेदारी स्वतंत्र डायरेक्टर्स और बाहरी कानूनी सलाहकारों को दी गई है। हालांकि, बोर्ड ने कहा कि फिलहाल कंपनी की गोपनीय जानकारी या अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी को नुकसान पहुंचने का कोई कारण सामने नहीं आया है।

चीनी बिजनेसवुमन से क्या है कनेक्शन?

विवाद के केंद्र में चीनी बिजनेसवुमन एलिस हुआंग  हैं, जिन्हें हुआंग ले भी कहा जाता है। वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड  में सीनियर एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं। उनका जेनसन हुआंग से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी इंटेलिजेंस अधिकारियों का मानना था कि एलिस चीन के लिए जानकारी जुटा रही थीं। रिपोर्ट में जेनसन के साथ उनके करीबी निजी संबंध होने का भी दावा किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच में नहीं हुई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

4.8 अरब डॉलर की डील पर सवाल

मेगास्पीड पर चीन को प्रतिबंधित एनवीडिया चिप्स उपलब्ध कराने में मदद करने का शक भी जताया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच इसकी मलेशियाई सहयोगी कंपनी ने एनवीडिया चिप्स वाले 4.8 अरब डॉलर से ज्यादा के AI उपकरण खरीदे। एनवीडिया ने कहा कि ग्राहकों के साथ सामान्य कारोबारी जानकारी ही साझा की गई थी। चीन ने भी जासूसी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

अमेरिकी सांसदों ने मांगा जवाब

5 नवंबर को अमेरिकी संसद की तीन रिपब्लिकन कमेटियों के चेयरमैन ने हुआंग से बंद कमरे में ब्रीफिंग मांगी। इसके लिए 18 नवंबर की तारीख प्रस्तावित की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करीब एक साल पहले इंटेलिजेंस जानकारी दी गई थी, लेकिन हुआंग को औपचारिक चेतावनी नहीं मिली। ट्रंप ने बाद में हुआंग का बचाव भी किया।

Read more!
Advertisement