Nothing OS 5.0 आ रहा है नए अवतार में! आखिर कौन से फीचर्स बदल देंगे आपका स्मार्टफोन एक्सपीरियंस?

नथिंग अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट नथिंग ओएस 5.0 लॉन्च करने जा रहा है। एंड्रॉयड 17 पर आधारित इस अपडेट में नए विजुअल बदलाव और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने फोन 3 यूजर्स के लिए रिव्यू प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिससे कुछ यूजर्स पहले अनुभव ले सकेंगे।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • नथिंग ओएस 5.0 को 25 अगस्त 2026 को एंड्रॉयड 17 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
  • नए अपडेट में लाइव ब्लर और ट्रांसपेरेंट फ्लोटिंग नेविगेशन बार जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
  • नथिंग फोन 3 समेत कई स्मार्टफोन में नए सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

By Gaurav Kumar:

यूके की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग अपने नए जेनरेशन के स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर नथिंग ओएस 5.0 को लॉन्च करने जा रही है। यह अपडेट एंड्रॉयड 17 पर आधारित होगा और कंपनी इसमें नए फीचर्स और कई अपग्रेड शामिल कर सकती है।

नथिंग ने फोन 3 यूजर्स के लिए कम्युनिटी रिव्यू प्रोग्राम भी शुरू कर दिया है। इसके जरिए कुछ यूजर्स पब्लिक रिलीज से पहले ही सॉफ्टवेयर का अनुभव ले सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि यह प्रोग्राम नथिंग ओएस 5.0 के लिए ही है।

25 अगस्त को लॉन्च होगा नथिंग ओएस 5.0

नथिंग ओएस 5.0 को आधिकारिक तौर पर 25 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

कंपनी ने इस घोषणा के साथ “हर दिन, ज्यादा खुशी” कैप्शन का इस्तेमाल किया है। माना जा रहा है कि नथिंग अपने सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में लॉन्च इवेंट के दौरान विस्तार से जानकारी दे सकती है।

किन स्मार्टफोन में मिल सकता है अपडेट?

नथिंग ने अभी नथिंग ओएस 5.0 के लिए आधिकारिक एलिजिबिलिटी लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि, कुछ स्मार्टफोन मॉडल्स में यह अपडेट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संभावित डिवाइस की लिस्ट में नथिंग फोन 4ए, नथिंग फोन 4ए प्रो, नथिंग फोन 4बी, नथिंग फोन 3, नथिंग फोन 3ए, नथिंग फोन 3ए लाइट, नथिंग फोन 3ए प्रो, नथिंग फोन 2ए, नथिंग फोन 2ए प्लस और सीएमएफ फोन 2 प्रो शामिल हैं।

नए फीचर्स में क्या मिल सकता है?

नथिंग ओएस 5.0 में यूजर्स को नए विजुअल बदलाव और यूजर इंटरफेस से जुड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इमर्सिव लाइव ब्लर और ट्रांसपेरेंट फ्लोटिंग नेविगेशन बार जैसे फीचर्स ला सकती है।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर में सिंगल पैनल ड्रॉपडाउन को हटाकर स्प्लिट स्टेटस बार सिस्टम शामिल किए जाने की उम्मीद है।

एंड्रॉयड 17 के साथ बदलेगा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस

फिलहाल एंड्रॉयड 17 कुछ चुनिंदा गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है। वहीं मोटोरोला, ओप्पो और वीवो ने भी आने वाले महीनों में अपने योग्य डिवाइस के लिए अपडेट रोलआउट करने की घोषणा की है।

नथिंग ओएस 5.0 के लॉन्च के बाद ही साफ होगा कि कंपनी किन डिवाइस में कौन-कौन से फीचर्स उपलब्ध कराएगी।
 

Read more!
Advertisement