Noise ला रहा अनोखे डिजाइन वाले ईयरबड्स! कानों के अंदर लगाने की जरूरत नहीं, मिलेंगे धांसू AI फीचर्स

Noise भारत में अपने पहले ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स Master Buds Open लॉन्च करने जा रहा है। इनमें Bose साउंड टेक्नोलॉजी, AI फीचर्स और 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। खास डिजाइन वाले ये ईयरबड्स कानों के बाहर टिकेंगे। इनकी कीमत कितनी होगी और क्या खास फीचर्स मिलेंगे? पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • Noise Master Buds Open भारत में 27 अक्टूबर को लॉन्च होंगे।
  • Bose साउंड और AI फीचर्स के साथ 28 घंटे की बैटरी मिलेगी।
  • ₹3,000 की छूट के बाद शुरुआती कीमत ₹7,999 होगी।

By Sonam:

भारतीय टेक ब्रांड Noise अपने पहले ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स Noise Master Buds Open को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन ईयरबड्स को 27 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। इनमें Sound by Bose टेक्नोलॉजी, AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इनकी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी है। खास बात यह है कि इन ईयरबड्स को कानों के अंदर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

Noise Master Buds Open की कीमत और उपलब्धता

Noise Master Buds Open की भारत में शुरुआती कीमत ₹7,999 होगी। कंपनी इन पर लॉन्च ऑफर के तहत ₹3,000 का डिस्काउंट दे रही है।

इनकी प्री-बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट gonoise.com पर शुरू हो चुकी है। वहीं, 27 अक्टूबर से ये ईयरबड्स Amazon, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales जैसे प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

कंपनी इन्हें Carbon और Mercury जैसे दो मेटैलिक कलर ऑप्शन में पेश करेगी। Noise के मुताबिक, इन ईयरबड्स को पहली बार IFA Berlin 2026 में पेश किया गया था।

कानों के अंदर लगाने की नहीं होगी जरूरत

Noise Master Buds Open में खास क्लिप-ऑन C-bridge डिजाइन दिया गया है। आम ईयरबड्स के मुकाबले ये कानों के अंदर जाने के बजाय बाहर टिके रहते हैं।

इस डिजाइन की वजह से यूजर्स गाने सुनने के साथ आसपास की आवाजें भी सुन सकेंगे। यानी सड़क पर ट्रैफिक, लोगों की बातचीत और जरूरी अनाउंसमेंट सुनना आसान होगा।

हर ईयरबड का वजन सिर्फ 5.5 ग्राम है। कंपनी ने इन्हें जिम जाने वालों, यात्रियों और आउटडोर एक्टिविटी करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

Bose साउंड टेक्नोलॉजी से लैस

इन ईयरबड्स में Sound by Bose टेक्नोलॉजी और 10.8mm कस्टम डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि इससे बेहतर बास, साफ आवाज और संतुलित ऑडियो मिलेगा।

Image Credit : Aaj Tak

Noise Audio ऐप के जरिए यूजर्स Dynamic EQ प्रीसेट्स बदल सकते हैं। इसके अलावा टच कंट्रोल और AI फीचर्स को भी कस्टमाइज किया जा सकता है।

AI फीचर्स और कॉलिंग की खास सुविधा

Noise Master Buds Open में चार माइक्रोफोन वाला ENC सेटअप दिया गया है। इसमें DNN न्यूरल नेटवर्क प्रोसेसिंग और एंटी-विंड MicTalk माइक्रोफोन भी मिलता है।

कंपनी के मुताबिक, इससे कॉलिंग के दौरान आसपास का शोर कम होगा।

इनमें Chat AI फीचर दिया गया है, जिससे बिना हाथ लगाए वॉयस कमांड इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही मीटिंग की बातचीत को टेक्स्ट में बदलने और उसका सार तैयार करने की सुविधा भी मिलेगी।

28 घंटे की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Noise का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स कुल 28 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।

इनमें Bluetooth 5.4, डुअल कनेक्टिविटी, स्पेशियल ऑडियो और IPX4 रेटिंग भी दी गई है। डुअल कनेक्टिविटी से फोन और लैपटॉप को एक साथ कनेक्ट किया जा सकेगा।

इन ईयरबड्स के साथ Noise ओपन-ईयर सेगमेंट में कदम रख रही है, जहां उसका मुकाबला boAt, OnePlus और Nothing जैसे ब्रांड्स से होगा।

Read more!
Advertisement