28 फरवरी को मोटोरोला यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर! फ्री रिपेयर के साथ पार्ट्स और एक्सेसरीज पर मिलेगी 10% छूट

मोटोरोला इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी 28 फरवरी 2026 को पूरे भारत में 'मोटोरोला सर्विस कैंप' का आयोजन करने जा रही है।

Advertisement
Motorola Edge 70
Motorola Edge 70

By Gaurav Kumar:

Motorola Service Camp: अगर आप मोटोरोला का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाला शनिवार आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

मोटोरोला इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी 28 फरवरी 2026 को पूरे भारत में 'मोटोरोला सर्विस कैंप' का आयोजन करने जा रही है। अगर आपका फोन अटक-अटक कर चल रहा है, बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या उसमें कोई और छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कत है, तो आप इस दिन अपने फोन की मुफ्त में जांच करवा सकते हैं।

मोटोरोला सर्विस कैंप में ग्राहकों को होगा ये फायदा

1. इस खास कैंप की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ग्राहकों से कोई लेबर चार्ज नहीं लिया जाएगा। आमतौर पर फोन रिपेयर करवाते समय सर्विस फीस एक बड़ा हिस्सा होती है, लेकिन इस शनिवार को मोटोरोला यूजर्स को यह पैसा नहीं देना होगा। कंपनी के सर्विस इंजीनियर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आपके डिवाइस की मरम्मत करेंगे।

2. इसके अलावा, फोन की पूरी हेल्थ जांचने के लिए 'फ्री इंस्पेक्शन' की सुविधा भी दी जा रही है। इसमें आपके फोन के कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन और बैटरी की गहनता से जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि फोन की परफॉर्मेंस कैसी है।

3. सर्विस कैंप के दौरान मोटोरोला न सिर्फ सर्विस फीस माफ कर रहा है, बल्कि स्पेयर पार्ट्स पर भी 10% की सीधी छूट दे रहा है। अगर जांच के दौरान फोन का कोई हिस्सा खराब पाया जाता है और उसे बदलने की जरूरत पड़ती है, तो ग्राहक कम कीमत पर इसे ठीक करवा सकेंगे।

4. अगर आप नया ओरिजिनल चार्जर या केबल जैसी एक्सेसरीज खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उन पर भी 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

5. कई बार फोन की धीमी रफ्तार का कारण पुराना सॉफ्टवेयर होता है। मोटोरोला इस कैंप में मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा भी दे रहा है, जिससे आपका फोन फिर से स्मूथ काम करने लगेगा।

6. इसके साथ ही हर फोन को फ्री में सैनिटाइज भी किया जाएगा ताकि डिवाइस पूरी तरह साफ और सुरक्षित रहे।

देश के हर मोटोरोला सर्विस सेंटर पर मिलेगी यह सुविधा

यह कैंप देश के सभी अधिकृत मोटोरोला सर्विस सेंटर्स और कलेक्शन पॉइंट्स पर उपलब्ध होगा। जिन यूजर्स का फोन स्लो हो गया है या वारंटी खत्म होने के बाद रिपेयरिंग के खर्च से डर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

Read more!
Advertisement