मोटोरोला ला रहा अनोखा फोल्डेबल फोन! 6.92 इंच स्क्रीन और 5000mAh बैटरी, फीचर्स लीक
मोटोरोला अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन रेजर फ्लेक्स 2027 को लेकर चर्चा में है। यह फोन अपने अनोखे डिजाइन और बड़ी स्क्रीन की वजह से दूसरे फोल्डेबल फोन से अलग हो सकता है। इसके प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। जानिए इसमें क्या खास मिलेगा।

In Short
- मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 2027 में 6.92 इंच की बड़ी फोल्डिंग स्क्रीन मिलने की उम्मीद।
- फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम मिल सकती है।
- दो 50 मेगापिक्सल रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी मिलने की संभावना।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मोटोरोला एक ऐसा नया फोन लाने की तैयारी में है, जिसका डिजाइन मौजूदा फोल्डेबल फोन से काफी अलग हो सकता है। कंपनी का नया मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 2027 अपनी बड़ी स्क्रीन, खास डिजाइन और दमदार फीचर्स की वजह से चर्चा में है। आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास मिलने की उम्मीद है।
मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 2027 की जानकारी आई सामने
मोटोरोला का नया रेजर फ्लेक्स 2027 कंपनी की ऑस्ट्रेलियाई सपोर्ट वेबसाइट पर दिखाई दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस फोन को ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया है। एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट और गीकबेंच लिस्टिंग से इसके कई फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को पार्कर कोडनेम से तैयार किया जा रहा है। इसे 2027 में पेश किया जा सकता है।
6.92 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी
मोटोरोला रेजर फ्लेक्स में 6.92 इंच की ओएलईडी फोल्डिंग स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2,364 × 1,728 पिक्सल होगा। इसमें 165 हर्ट्ज तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और एचडीआर10, एचडीआर10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन के बाहर 4.97 इंच की ओएलईडी स्क्रीन हो सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1,736 × 1,140 पिक्सल होगा।
डिजाइन और वजन कैसा होगा?
यह फोन मौजूदा लंबे बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के मुकाबले ज्यादा चौड़ा हो सकता है। खोलने पर इसका साइज 110 × 149 × 5.8 मिलीमीटर और फोल्ड करने पर 110 × 76 × 12.6 मिलीमीटर हो सकता है। इसका वजन करीब 215 ग्राम रहने की उम्मीद है। फोन डार्क बोटैनिकल गार्डन और कोरिएंडर नाम के दो पैनटोन कलर ऑप्शन में आ सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की जानकारी
गीकबेंच 6.7.1 पर मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 27 की लिस्टिंग सामने आई है। इसमें सिंगल-कोर टेस्ट में 2,669 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,837 पॉइंट मिले हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 17 मिल सकता है। पहले स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 मिलने की चर्चा थी। हालांकि, लॉन्च से पहले के बेंचमार्क रिजल्ट फाइनल फोन से अलग हो सकते हैं।
कैमरा और बैटरी में क्या मिलेगा?
मोटोरोला रेजर फ्लेक्स में पीछे दो 50 मेगापिक्सल कैमरे मिल सकते हैं, जिनमें एक प्राइमरी और दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। दोनों स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे मिलने की उम्मीद है। फोन में 5,000 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी, यूएसबी-पीडी वायर्ड चार्जिंग और 25 वॉट क्यूआई2 वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
कनेक्टिविटी और लॉन्च की जानकारी
इस फोन में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0 और आईपी48 व आईपी49 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मोटोरोला ने अभी इसकी कीमत, लॉन्च डेट या फीचर्स की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल ये सभी जानकारियां रिपोर्ट्स और लिस्टिंग पर आधारित हैं।