Motorola Razr 60: भारत में लॉन्च हुआ स्मार्ट फ्लिप फोन, AI फीचर्स के साथ मिलेगा लॉन्ग बैटरी लाइफ

Motorola Razr 60: आज स्मार्टफोन मार्केट में नया फ्लिप फोन लॉन्च हो गया है। Motorola ने Razr 60 लॉन्च किया। आइए, इस आर्टिकल में फोन के फीचर्स और प्राइस के बारे में जानते हैं।

Advertisement
Motorola Razr 60 launched in India
Motorola Razr 60 launched in India

By Priyanka Kumari:

मोबाइल की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है। मोटोरोला (Motorola) ने भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹49,999 रखी गई है। यह 8GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ आता है। खास बात ये है कि इसमें कई ऐसे नए फीचर्स हैं जो अब तक किसी और फ्लिप फोन में नहीं मिले थे।

Razr 60 में 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की खास बात ये है कि आप बिना फोन को छुए सिर्फ हाथ के इशारे से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू या रोक सकते हैं। इसके कैमरा में Pantone-Validated कलर एक्यूरेसी दी गई है। इससे फोटो के रंग ज्यादा रियल दिखते हैं।

इस फोन का डिजाइन भी काफी यूनिक है। Razr 60 भारत का पहला ऐसा फ्लिप फोन है जो पर्ल मार्बल और फैब्रिक टेक्सचर में आता है। इसके अलावा इसमें वीगन लेदर का ऑप्शन भी है। फोन की हिंज को टाइटेनियम से बनाया गया है। यह स्मार्टफोन 5 लाख बार फोल्ड होने की टेस्टिंग पास कर चुका है। फोन का वजन सिर्फ 188 ग्राम है। इसमें IP48 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और हल्के पानी से सिक्योर रहता है।

इस फोन में आपको मिलेगा 6.9 इंच का मुख्य pOLED डिस् हैप्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं, बाहरी 3.6 इंच का डिस्प्ले इस सेगमेंट का सबसे बड़ा स्क्रीन है। यह स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Camcorder Mode, Desk Mode और Tent Mode जैसे फ्लेक्स व्यू मोड्स दिए गए हैं, जो कंटेंट क्रिएशन और मल्टीटास्किंग में मदद करते हैं।

Motorola Razr 60 में मोटोAI और गूगल जेमिनी का दमदार सपोर्ट मिलेगा। ये AI फीचर एक्सटर्नल डिस्प्ले पर भी काम करते हैं। इसका मतलब है कि फोन खोले बिना वॉयस सर्च, इमेज जेनरेशन, लाइव ट्रांसक्रिप्शन और स्मार्ट रिकॉल जैसे फीचर यूज किया जा सकता हैं। इसके साथ ही Google Photos में AI-बेस्ड एडिटिंग और अवतार बनाना जैसे क्रिएटिव टूल्स भी मिलते हैं।

फोन में है MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर, जो ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को भी सपोर्ट करता है। यह Android 15 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। बैटरी है 4500mAh, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Motorola Razr 60 की बिक्री 4 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यूजर इसे Flipkart, Reliance Digital, Motorola.in और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। यह फोन Lightest Sky (पर्ल मार्बल), Gibraltar Sea (फैब्रिक) और Spring Bud (वीगन लेदर) रंगों में मिलेगा।

Read more!
Advertisement