Moto Pad 70 Groove की इस दिन लगेगी सेल! 9 JBL स्पीकर, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 10,200mAh बैटरी से है लैस

कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो फिल्में, वेब सीरीज, गेमिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट का बेहतर अनुभव चाहते हैं।

Advertisement
Image Credit: Motorola India

By Aryan Sharma:

Moto Pad 70 Groove: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में बीते शुक्रवार को अपना नया प्रीमियम एंटरटेनमेंट टैबलेट MotoPad 70 Groove को लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो फिल्में, वेब सीरीज, गेमिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट का बेहतर अनुभव चाहते हैं।

7 अगस्त से शुरू होगी सेल

इस टैबलेट की कीमत ₹33,999 रखी गई है और इसकी बिक्री 7 अगस्त से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

9-यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम है सबसे बड़ी खासियत

MotoPad 70 Groove की सबसे बड़ी खासियत इसका 9-यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम है। इसमें 4 ट्वीटर, 3 वूफर और 2 पैसिव रेडिएटर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दमदार और इमर्सिव ऑडियो अनुभव देने का दावा करते हैं। टैबलेट में Bluetooth Speaker Mode भी मिलता है, जिससे इसे वायरलेस स्पीकर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 12.1-इंच का 2.5K LCD पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, HDR10, DCI-P3 कलर गैमट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और Android 16

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह 4K वीडियो प्लेबैक और मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करता है।

टैबलेट में 360° Kickstand 2.0 दिया गया है, जिसमें Lean, Stand, Theatre और Hanging जैसे चार मोड मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, यह अलग-अलग इस्तेमाल के दौरान बेहतर व्यूइंग एंगल उपलब्ध कराता है।

MotoPad 70 Groove में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग का साथ दे सकती है।

यह टैबलेट Android 16 के साथ आता है। कंपनी ने इसके लिए Android 18 तक OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। इसके अलावा इसमें Google Gemini, Circle to Search, AI Writing Tools, AI Notes, Smarter Reader और Smart Connect जैसे AI फीचर्स भी शामिल हैं।

Read more!
Advertisement