मोटोरोला ने लॉन्च किया Moto Book 60 Pro; मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर, 2.8K OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स - प्राइस?

यह लैपटॉप मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के अनुरूप है और इसमें 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले तथा डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इसे 60Wh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से पावर दी गई है।

Advertisement
Photo Credit: Motorola

By Gaurav Kumar:

Moto Book 60 Pro: मोटोरोला ने शुक्रवार को भारत में अपना नया लैपटॉप Moto Book 60 Pro लॉन्च किया है। लेनोवो-स्वामित्व वाली इस कंपनी का ताजा मॉडल Intel Core Ultra 7 और Core Ultra 5 H-सीरीज प्रोसेसर पर चलता है और इसमें इनबिल्ट AI फीचर्स दिए गए हैं।

यह लैपटॉप मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के अनुरूप है और इसमें 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले तथा डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इसे 60Wh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से पावर दी गई है।

कीमत और उपलब्धता

Moto Book 60 Pro की शुरुआती कीमत ₹64,990 है, जिसमें Intel Core Ultra 5 और 16GB रैम वाला वेरिएंट मिलता है। Intel Core Ultra 7 और 32GB रैम मॉडल की कीमत ₹80,990 रखी गई है। 

बैंक ऑफर्स के साथ Ultra 5, 512GB SSD की कीमत ₹59,990 और Ultra 7, 512GB SSD वेरिएंट की कीमत ₹75,990 होगी। यह ब्रॉन्ज ग्रीन और वेजवुड कलर ऑप्शंस में Flipkart और Motorola India वेबसाइट पर उपलब्ध है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इस लैपटॉप में 14-इंच की 2.8K (2,880×1,800) OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस, 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर कवरेज के साथ आती है। स्क्रीन TÜV Rheinland द्वारा Low Blue Light और Flicker Free के लिए सर्टिफाइड है।

इसमें Intel Core Ultra 5 225H या Intel Core Ultra 7 225H प्रोसेसर के ऑप्शन मिलते हैं।

रैम की बात करें तो इसमें 16GB या 32GB DDR5 RAM और 1TB तक SSD स्टोरेज का विकल्प मौजूद है। यह डिवाइस Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले 2×2W के स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स में Cross Control, Swipe to Stream और File Transfer जैसी क्रॉस-डिवाइस सुविधाएं शामिल हैं।

कैमरा सेक्शन में Windows Hello फेस रिकग्निशन सपोर्ट वाला IR कैमरा और प्राइवेसी शटर दिया गया है।

इसमें 60Wh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, 2× USB 3.2 Gen 1 पोर्ट्स, 2× USB-C 3.2 Gen 1 (Power Delivery 3.0 और DisplayPort 1.4), HDMI 2.1 TMDS, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोSD कार्ड रीडर जैसे विकल्प मिलते हैं। 

Read more!
Advertisement