Google और Microsoft की राह पर Meta! अब कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने के लिए दे रही खास ऑफर

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी और वर्कफोर्स घटाने का सिलसिला जारी है। अब Meta ने भी अपने कर्मचारियों के लिए एक नई योजना शुरू की है। कंपनी के इस ऑफर में ऐसा क्या खास है और किन कर्मचारियों को इसका फायदा मिल सकता है? जानिए पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • Google और Microsoft के बाद अब Meta ने भी कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Plan पेश किया।
  • Google और Microsoft के बाद अब Meta ने भी कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Plan पेश किया।
  • नौकरी छोड़ने के बदले कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज देने की तैयारी है।

By Gungun Mishra:

सोशल मीडिया कंपनी Meta ने अपने कर्मचारियों की संख्या और खर्च कम करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। कंपनी अब कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प दे रही है। इसके तहत कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले अच्छी रकम बतौर सेवरेंस पैकेज दी जाएगी। Meta का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब कंपनी पहले ही हाल के महीनों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। Google और Microsoft के बाद अब Meta भी Voluntary Exit Plan के जरिए अपने वर्कफोर्स को व्यवस्थित करने की तैयारी में है।

इससे जुड़ी जानकारी फ्रांस की पब्लिकेशन La Lettre की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह योजना फ्रांस में काम करने वाले Meta के कर्मचारियों के लिए लाई गई है। कंपनी का मकसद अपने कर्मचारियों की संख्या को जरूरत के हिसाब से कम करना और ऑपरेशनल खर्चों को नियंत्रित करना है।

फ्रांस में Meta के कर्मचारियों को मिलेगा Voluntary Exit का विकल्प

La Lettre की रिपोर्ट के अनुसार, Meta ने फ्रांस में अपने कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को स्वेच्छा से कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले सेवरेंस पेमेंट दिया जाएगा। यानी कंपनी कर्मचारियों को सीधे नौकरी से निकालने के बजाय उन्हें खुद नौकरी छोड़ने का विकल्प दे रही है।

हालांकि, अभी इस योजना से जुड़ी सभी जानकारियां सामने नहीं आई हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रांस में कितने कर्मचारियों को इस ऑफर के दायरे में रखा गया है और उन्हें सेवरेंस पैकेज के तहत कितनी रकम दी जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

खर्च कम करने और वर्कफोर्स को व्यवस्थित करने की तैयारी

Meta का यह फैसला कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह अपने वर्कफोर्स को और बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना चाहती है। कंपनी पिछले कुछ महीनों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। अब Voluntary Exit Plan के जरिए वह कर्मचारियों को खुद कंपनी छोड़ने का विकल्प दे रही है।

इस तरह के प्लान से कंपनियों को अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने में मदद मिलती है। साथ ही कर्मचारियों को भी नौकरी छोड़ने के बदले आर्थिक पैकेज पाने का विकल्प मिलता है।

Google और Microsoft भी अपना चुकी हैं यह तरीका

Meta से पहले Google और Microsoft भी कर्मचारियों को Voluntary Exit का विकल्प दे चुकी हैं। इन कंपनियों ने भी अपने वर्कफोर्स को व्यवस्थित करने और खर्चों को कम करने के लिए इस तरह के कदम उठाए हैं।

अब Meta का इस सूची में शामिल होना दिखाता है कि बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या और खर्चों को लेकर नए तरीके अपना रही हैं।

फिलहाल Meta की यह योजना फ्रांस तक सीमित बताई जा रही है। कंपनी इसे दूसरे देशों में भी लागू करेगी या नहीं, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है।

Read more!
Advertisement