Smartphone Users Alert कैमरा और बैटरी नहीं अब स्क्रीन की मजबूती बनी सबसे बड़ी चिंता
नया स्मार्टफोन खरीदते समय अब लोग सिर्फ कैमरा बैटरी और स्पीड नहीं देख रहे हैं। Corning Incorporated के नए सर्वे के मुताबिक भारतीय ग्राहकों के लिए फोन की मजबूती भी बड़ी जरूरत बन गई है। स्क्रीन टूटने रिपेयर के खर्च और बार बार फोन बदलने की परेशानी ने उनकी पसंद बदल दी है।

In Short
- 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को स्क्रीन टूटने के बाद समय से पहले नया स्मार्टफोन खरीदना पड़ा।
- करीब 87 प्रतिशत यूजर्स का फोन पिछले एक साल में कम से कम एक बार जरूर गिरा।
- 74 प्रतिशत ग्राहक ज्यादा मजबूत फोन और बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस के लिए अधिक पैसा देने को तैयार हैं।
smartphone durability: नया स्मार्टफोन खरीदते समय लोग आमतौर पर कैमरा बैटरी और फोन की स्पीड देखते हैं। लेकिन अब भारतीय ग्राहकों की जरूरत बदलती नजर आ रही है। Corning Incorporated के ताजा सर्वे के मुताबिक लोग अब यह भी देख रहे हैं कि फोन कितना मजबूत है और उसकी स्क्रीन आसानी से टूटेगी या नहीं।
स्क्रीन टूटने के कारण खरीदना पड़ा नया फोन
सर्वे में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने बताया कि स्क्रीन का ग्लास टूटने के बाद उन्हें जरूरत से पहले नया स्मार्टफोन खरीदना पड़ा। कई लोगों का फोन ठीक से काम कर रहा था लेकिन स्क्रीन खराब होने की वजह से उन्हें नया फोन लेना पड़ा।
यह सर्वे भारत के 1,509 स्मार्टफोन यूजर्स के बीच किया गया। इसमें 53 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पिछले एक साल में उनका फोन हाथ से गिरा था। वहीं करीब 87 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनका फोन एक साल में कम से कम एक बार जरूर गिरा।
फोन गिरने को लेकर रहती है चिंता
सर्वे में शामिल 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कहीं फोन अचानक हाथ से गिर न जाए। इसकी बड़ी वजह स्क्रीन टूटने और उस पर खरोंच आने का डर है।
ये खबर पढ़ना न भूलें: WhatsApp ने भेजा जवाब, क्या भारत में शुरू हो पाएगा यूजरनेम फीचर? जानिए कहां अटका मामला
फोन गिरने के बाद उसे ठीक कराने में पैसा और समय दोनों लगते हैं। हर पांच में से एक ग्राहक को फोन का टूटा हुआ कवर ग्लास ठीक कराने या बदलवाने के लिए सर्विस सेंटर जाना पड़ा। करीब आधे ग्राहकों ने बताया कि फोन ठीक कराने में 2,000 रुपये से ज्यादा खर्च हुए।
फोन की मजबूती देखकर फैसला कर रहे लोग
अब ग्राहक ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक चले और रोज के इस्तेमाल में जल्दी खराब न हो। सर्वे में 61 प्रतिशत लोगों ने कहा कि फोन कितना मजबूत और टिकाऊ है यह बात नया स्मार्टफोन खरीदते समय उनके फैसले पर असर डालती है।
लोग चाहते हैं कि फोन गिरने पर ज्यादा खराब न हो स्क्रीन पर जल्दी खरोंच न आए और फोन का आगे और पीछे दोनों हिस्सा मजबूत हो।
मजबूत डिस्प्ले बनी बड़ी जरूरत
करीब दस में से छह ग्राहकों ने कहा कि उनके लिए फोन की डिस्प्ले मजबूत होना सबसे जरूरी है। वहीं 53 प्रतिशत लोगों ने कैमरा लेंस की सुरक्षा को भी जरूरी बताया।
सर्वे के मुताबिक 74 प्रतिशत ग्राहक फोन की ज्यादा मजबूती और बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा पैसा देने को भी तैयार हैं। इससे पता चलता है कि अब स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा और बैटरी के साथ फोन की मजबूती भी बड़ी जरूरत बन गई है।