Made In India निर्मित Apple iPhone 15 की सफलता के बाद कंपनी का बड़ा ऐलान, भारत में निवेश को लेकर बड़ी तैयारी

एप्पल भारत में फिलहाल केवल आईफोन बनाती है, लेकिन अगले साल से एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने जा रही है। कंपनी ने 25 सितंबर 2022 तक समाप्त वित्त वर्ष में ग्लोबल लेवल पर 191 बिलियन डॉलर (15.87 लाख करोड़ रुपए) के आईफोन और 38.36 बिलियन डॉलर (3.19 लाख करोड़ रुपए) के वियरेबल और होम एंड एसेसरीज बेची हैं।

Advertisement
Made In India निर्मित Apple iPhone 15 की सफलता के बाद कंपनी का बड़ा ऐलान, भारत में निवेश को लेकर बड़ी तैयारी
Made In India निर्मित Apple iPhone 15 की सफलता के बाद कंपनी का बड़ा ऐलान, भारत में निवेश को लेकर बड़ी तैयारी

By BT बाज़ार डेस्क:

Made In India निर्मित Apple iPhone 15 लॉन्च होने के बाद काफी सुर्खियों में है। स्टोर्स पर लोग कतार में खड़े होकर फ़ोन खरीद रहे है। आईफ़ोन 15 की सफलता के बाद कंपनी अब भारत में अपने निवेश को और ज्यादा बढ़ाना चाहती है। कंपनी भारत में अगले 4-5 साल यानी 2027-28 तक अपना प्रोडक्शन स्केल 5 गुना बढ़ाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने 7 बिलियन डॉलर करीब 58,166 करोड़ रुपए के टारगेट को पूरा किया है।

iPhone 15 की सफलता के बाद कंपनी अब भारत में अपने निवेश को और ज्यादा बढ़ाना चाहती है

इसे बढ़ाकर कंपनी 40 बिलियन डॉलर करीब 3.32 लाख करोड़ रुपए करने का प्लान बना रही है। एप्पल भारत में फिलहाल केवल आईफोन बनाती है, लेकिन अगले साल से एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने जा रही है। कंपनी ने 25 सितंबर 2022 तक समाप्त वित्त वर्ष में ग्लोबल लेवल पर 191 बिलियन डॉलर (15.87 लाख करोड़ रुपए) के आईफोन और 38.36 बिलियन डॉलर (3.19 लाख करोड़ रुपए) के वियरेबल और होम एंड एसेसरीज बेची हैं।

वहीं, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के तीन क्वार्टर में कंपनी के इन प्रोडक्ट्स की सेल में कमी देखी गई है। आईफोन की सेल जहां 4% कम हुई है, वहीं वियरेबल, होम एंड एसेसरीज की सेल घटकर 30.52 बिलियन डॉलर (2.54 लाख करोड़) की रही है। 22 सितंबर को लॉन्च हुई आईफोन 15 सीरीज की सेल में आईफोन 14 के मुकाबले 100% की बढ़ोतरी देखी गई है।

ग्लोबली आईफोन-15 के चार मॉडल लॉन्च किए गए हैं। इनमें दो वैरिएंट्स आईफोन-15 और 15 प्लस भारत में बनाए गए हैं। पहली बार आईफोन-15 के साथ ऐसा हुआ है, जब कंपनी ने मेक इन इंडिया आईफोन उसी दिन अवेलेबल कराया है, जिस दिन ग्लोबल सेल शुरू हुई थी।

Read more!
Advertisement