Apple की कमान संभालते ही John Ternus के सामने बड़ी चुनौती, बदल सकती है दशकों पुरानी लीडरशिप टीम

Apple में 1 सितंबर से नया दौर शुरू होने जा रहा है, जब John Ternus CEO की कमान संभालेंगे। लेकिन उनके सामने सिर्फ कारोबार बढ़ाने की चुनौती नहीं होगी। कंपनी की दशकों पुरानी लीडरशिप टीम में बड़े बदलाव की तैयारी है और आने वाले वर्षों में कई अहम चेहरों की भूमिका बदल सकती है।

Advertisement
John Ternus

By Gaurav Kumar:

John Ternus इस हफ्ते 1 सितंबर 2026 से Apple के नए Chief Executive Officer यानी CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं Tim Cook करीब 15 साल तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद Executive Chairman की भूमिका में जाएंगे। Ternus के सामने शुरुआत से ही एक बड़ा काम होगा—Apple की दशकों पुरानी सीनियर लीडरशिप टीम को नए सिरे से तैयार करना।

अगले तीन साल में बड़े बदलाव संभव

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन साल में Apple के hardware, marketing, retail और human resources जैसे अहम विभागों की टॉप लीडरशिप में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Ternus सिर्फ अधिकारियों को बदलने तक सीमित नहीं रह सकते, बल्कि यह भी तय कर सकते हैं कि कौन किसे रिपोर्ट करेगा। इससे उनके भरोसेमंद सीनियर अधिकारियों को ज्यादा जिम्मेदारी मिल सकती है।

सबसे बड़ा फैसला यह होगा कि Tim Cook की लंबे समय से चली आ रही लीडरशिप टीम में किन अधिकारियों को रखा जाए और किनकी जगह नए लोगों को लाया जाए।

Retail और HR में बदल सकता है नेतृत्व

Apple की Senior Vice President of Retail and People Deirdre O’Brien आने वाले कुछ वर्षों में कंपनी छोड़ सकती हैं। वह करीब 40 साल से Apple के साथ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, retail store operations की VP Vanessa Trigub उनकी जगह ले सकती हैं।

HR के लिए Apple बाहर से किसी अधिकारी को ला सकती है या Cynthia Bowman जैसे किसी इंटरनल उम्मीदवार को प्रमोट कर सकती है। O’Brien के जाने के बाद retail और HR को फिर अलग-अलग विभागों में बांटने की संभावना भी बताई गई है। 

 

Image Credit: Business Today

Hardware और Marketing में भी बदलाव

Chief Hardware Officer Johny Srouji के भी आने वाले वर्षों में Apple छोड़ने की संभावना है। बताया गया है कि उन्होंने पिछले साल कंपनी छोड़ने पर विचार किया था, लेकिन ज्यादा जिम्मेदारियां मिलने और Ternus के ट्रांजिशन में मदद करने के लिए रुके रहे।

उनके जाने के बाद hardware organisation को engineering और chip business में अलग किया जा सकता है।

Worldwide Marketing के Senior Vice President Greg Joswiak भी कुछ वर्षों में रिटायर हो सकते हैं या कंपनी छोड़ सकते हैं। उनकी जगह Bob Borchers को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वह iPhone, Mac, iPad, Apple Watch, Vision Pro समेत कई प्रोडक्ट्स की marketing देखते हैं।

किन नेताओं की बढ़ सकती है ताकत?

रिपोर्ट के मुताबिक, Eddy Cue, Kevan Parekh और Sabih Khan को Ternus के दौर में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। Parekh उनके अहम लंबे समय के सहयोगियों में शामिल हो सकते हैं।

COO Sabih Khan की भूमिका supply chain से आगे बढ़ सकती है। उनकी No. 2 Priya Balasubramaniam आगे चलकर Senior Vice President of Operations बन सकती हैं।

Apple अपने Services business को Entertainment, iCloud और दूसरे service operations जैसे अलग-अलग हिस्सों में भी बांट सकती है।

इस तरह John Ternus के शुरुआती वर्षों का सबसे अहम सवाल यही होगा कि Apple की पुरानी लीडरशिप टीम में कौन रहेगा, कौन जाएगा और किसे ज्यादा ताकत मिलेगी।
 

Read more!
Advertisement