Jio का ₹3,599 वाला प्लान अब पहले से ज्यादा दमदार, डेटा से लेकर AI तक क्या है नया?

Jio ने अपने ₹3,599 वाले सालाना प्रीपेड प्लान को खास मौके पर और आकर्षक बना दिया है। अब इसमें रोजाना डेटा और कॉलिंग के अलावा कई ऐसे अतिरिक्त फायदे जोड़े गए हैं, जो यूजर्स को चौंका सकते हैं। खास बात यह है कि एक फायदा अकेले ही काफी महंगा बताया जा रहा है।

Advertisement
Jio
Jio

In Short

  • Jio के ₹3,599 वाले सालाना प्लान में अब 120 GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा मिलेगा
  • प्लान में 18 महीने का Google Gemini Pro और 5 TB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है
  • यूजर्स को JioHotstar JioTV और फ्लाइट शॉपिंग व मूवी टिकट पर भी फायदे मिलेंगे

By Gungun Mishra:

Reliance Jio ने अपनी 9वीं सालगिरह के मौके पर प्रीपेड यूजर्स के लिए Mega Anniversary Offer पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी के ₹3,599 वाले सालाना प्लान में अब अतिरिक्त डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन, AI सुविधाएं और कई पार्टनर वाउचर्स जोड़े गए हैं। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 

रोज मिलेगा 2.5 GB डेटा

Jio के ₹3,599 वाले इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। पूरे साल में यह करीब 912.5 GB डेटा बनता है। रोज का हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर अधिकतम 64 Kbps रह जाती है।

इसके साथ अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। जिन यूजर्स के पास 5G स्मार्टफोन है और वे Jio के 5G कवरेज एरिया में हैं, उन्हें कंपनी की शर्तों के मुताबिक अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल सकता है।

120 GB अतिरिक्त डेटा भी

Anniversary Offer के तहत Jio इस प्लान में 120 GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा दे रही है। यूजर्स को हर महीने 10 GB का डेटा बूस्टर वाउचर मिलेगा, जिसे MyJio ऐप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकेगा।

इस तरह पूरे साल मिलने वाला संभावित हाई-स्पीड डेटा बढ़कर करीब 1,032.5 GB हो जाता है।

OTT के साथ लाइव टीवी का फायदा

मनोरंजन के लिए इस रिचार्ज में JioHotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा 12 JioTV Pro Pack वाउचर भी दिए जाएंगे। इनके जरिए JioTV ऐप पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने का फायदा मिलेगा।

Gemini Pro और Cloud Storage

इस ऑफर की बड़ी खासियत 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन है। Jio के मुताबिक इसकी कीमत करीब ₹35,100 है। इसके साथ 5 TB यानी 5,000 GB क्लाउड स्टोरेज और एडवांस AI फीचर्स का एक्सेस मिलेगा।

इसके अलावा यूजर्स को 50 GB JioAICloud स्टोरेज भी मुफ्त दिया जाएगा।

फ्लाइट, शॉपिंग और मूवी पर भी छूट

प्लान के साथ कुछ पार्टनर वाउचर्स भी मिलेंगे। EaseMyTrip पर फ्लाइट बुकिंग में ₹2,200 तक की छूट, AJIO पर ₹1,000 से ज्यादा की खरीदारी पर ₹200 की छूट और Cinépolis में तय शर्तों के तहत मूवी टिकट पर ₹150 की छूट मिलेगी।

कहां मिलेगा यह ऑफर?

Jio का Mega Anniversary Offer MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। ₹3,599 में 365 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से कंपनी ने इसकी प्रभावी रोजाना लागत करीब ₹9.86 बताई है।

Read more!
Advertisement