Jio ₹299 रिचार्ज प्लान पर बड़ा अपडेट! Prime Membership से मिलेगी कीमत बढ़ने से राहत

Jio ने अपने ₹299 प्रीपेड प्लान को जारी रखने का फैसला किया है। वहीं Prime मेंबरशिप के जरिए यूजर्स को योग्य प्लान पर कीमत बढ़ने से राहत मिल सकती है। जानिए Jio Prime के फायदे, ₹299 प्लान में मिलने वाले डेटा और दूसरे बेनिफिट्स की पूरी जानकारी।

Advertisement

In Short

  • Jio का ₹299 प्रीपेड प्लान नए और पुराने यूजर्स के लिए जारी रहेगा
  • Jio Prime मेंबरशिप से योग्य प्लान पर एक साल की कीमत गारंटी मिलेगी
  • ₹299 प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा के साथ JioHotstar JioCloud और Google Gemini Pro का फायदा मिलेगा

By Gaurav Kumar:

Jio के ₹299 प्रीपेड रिचार्ज प्लान को लंबे समय से काफी यूजर्स पसंद करते हैं क्योंकि इसमें रोजाना डेटा के साथ मनोरंजन और दूसरे फायदे भी मिलते हैं। अब Airtel के कुछ प्रीपेड विकल्प बंद होने के बाद Jio का यह प्लान और ज्यादा चर्चा में आ गया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि ₹299 प्लान नए और पुराने दोनों यूजर्स के लिए जारी रहेगा। वहीं, Jio Prime मेंबरशिप के जरिए यूजर्स को कीमत बढ़ने से बचने का मौका भी मिलेगा।

यानी अगर आप Jio के ₹299 प्लान का इस्तेमाल करते हैं तो Prime मेंबरशिप आपके लिए खास फायदा लेकर आ सकती है।

Jio Prime मेंबरशिप से मिलेगी कीमत की गारंटी

Jio अपनी Prime मेंबरशिप को फिर से लेकर आया है। इसकी कीमत ₹300 रखी गई है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि योग्य Jio प्लान पर एक साल की कीमत गारंटी मिलेगी।

अगर Jio आने वाले समय में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाता है तो Prime मेंबर 5 सितंबर 2027 तक योग्य प्लान को मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे। हालांकि यह सुविधा सभी Jio प्लान पर लागू नहीं होगी। इसलिए मेंबरशिप लेने से पहले इसकी शर्तों को जरूर देखना होगा।

₹299 प्लान में मिलते हैं ये फायदे

Jio का ₹299 प्रीपेड प्लान अभी भी 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.5GB डेटा देता है। इसके अलावा यूजर्स को JioHotstar, 5,000GB JioCloud स्टोरेज और Google Gemini Pro का फायदा भी मिलता है।

इसका मतलब है कि मौजूदा ₹299 यूजर्स को अभी अपने प्लान में मिलने वाले रोजाना डेटा, मनोरंजन, क्लाउड स्टोरेज और AI फायदे में कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा।

Jio Prime मेंबरशिप के साथ मिलेंगे वाउचर

₹300 की Jio Prime मेंबरशिप में कुल ₹600 के कैशबैक वाउचर भी मिलते हैं। इसमें एक ₹300 वाउचर JioHome या JioPC का नया कनेक्शन लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।वहीं दूसरा ₹300 वाउचर तब मिलेगा जब आप किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के लिए नया Jio SIM जोड़ते हैं।

Jio Prime कैसे खरीद सकते हैं

यूजर्स Jio Prime मेंबरशिप को MyJio ऐप, Jio.com, Jio स्टोर और अधिकृत Jio पार्टनर स्टोर से खरीद सकते हैं। मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक इसके लिए योग्य हैं।वहीं नए यूजर्स भी Jio कनेक्शन लेने के बाद इस कार्यक्रम का फायदा उठा सकते हैं।

Read more!
Advertisement