कम बजट में प्रीमियम लुक वाला नया Itel City 300 5G फोन हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

भारत में Itel ने अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका डिजाइन काफी हद तक iPhone Air जैसा दिखाई देता है। कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और कई खास फीचर्स दिए हैं। आखिर कितनी है इसकी कीमत और क्या हैं इसकी खूबियां? पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • भारत में Itel City 300 5G स्मार्टफोन 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।
  • फोन में iPhone Air जैसा डिजाइन, 6.67 इंच का डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी, 13MP रियर कैमरा और 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प दिया गया है।

By Gungun Mishra:

भारत में एक और किफायती 5G स्मार्टफोन की एंट्री हो गई है। स्मार्टफोन कंपनी आईटेल ने अपना नया Itel City 300 5G लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका डिजाइन है, जो काफी हद तक iPhone Air जैसा दिखाई देता है। कंपनी ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और बाकी फीचर्स के बारे में।

Itel City 300 5G की कीमत कितनी है?

भारत में Itel City 300 5G की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में फोन के साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन को स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी मोटाई सिर्फ 8.4mm बताई गई है। वहीं, बैक पैनल का डिजाइन iPhone Air जैसा नजर आता है, जिससे इसे प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है।

कैसा है फोन का डिस्प्ले?

Itel City 300 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।

Image Credit: ITG

प्रोसेसर और स्टोरेज में क्या मिलेगा?

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है।

फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android Go Edition पर काम करता है। इसमें अनचाहे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स यानी ब्लॉटवेयर नहीं दिए गए हैं।

कैमरे में क्या है खास?

फोटोग्राफी के लिए Itel City 300 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है।

रियर कैमरे से 2K रेजोल्यूशन पर 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।

बैटरी और सिक्योरिटी फीचर्स

Itel City 300 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। अच्छी बात यह है कि फोन के बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा।

सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है, जिससे यूजर्स आसानी से फोन अनलॉक कर सकते हैं।

Read more!
Advertisement