Jio जैसी क्रांति दोबारा करने जा रहे हें मुकेश अंबानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो को बहुत जल्द सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशंस सर्विस शुरू करने के अधिकार मिल सकते हैं। कंपनी सैटेलाइट बेस्ड गीगाबिट फाइबर सर्विस को शुरू कर सकती है। इसके लिए उसे इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानि IN-SPACe से इसी महीने मंजूरी मिल सकती है।

Advertisement
jio
jio

By BT बाज़ार डेस्क:

मुकेश अंबानी और रिलायंस की तेजी से बढ़ती ग्रोथ में रिलायंस जियो का बड़ा हाथ रहा है। जिस तरीके से रिलायंस जियो ने मार्केट को कैप्चर किया वो अपने आप में एक केस स्टडी है। पहले देश में 4जी और फिर 5जी के जरिए टेलीकॉम सर्विस को लेकर लोगों की जबरदस्त निर्भरता जियो पर बढ़ा दी। अब रिलायंस जियो ने एक और जबरदस्त प्लान बनाया है। 

क्या है ये प्लान, आइये समझते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो को बहुत जल्द सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशंस सर्विस शुरू करने के अधिकार मिल सकते हैं। कंपनी सैटेलाइट बेस्ड गीगाबिट फाइबर सर्विस को शुरू कर सकती है। इसके लिए उसे इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानि IN-SPACe से इसी महीने मंजूरी मिल सकती है। इसके मायने ये हुए कि कस्टमर्स सीधे सैटेलाइट के जरिए न सिर्फ जबरदस्त इंटरनेट की स्पीड का लुत्फ उठा पाएंगे बल्कि सैटेलाइट के जरिए बात भी कर पाएंगे। आप इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि देश में बहुत सारी जगहें हैं अभी भी आपका नेटवर्क और डाटा काम नहीं करता होगा। लेकिन इस तरह की टेक्नोलॉजी के आने के बाद रिलायंस एक बार फिर जियो जैसी क्रांति दोबारा लिख सकता है। 

 रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो ने इस संबंध में IN-SPACe के पास सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करा दिए हैं। आपको बता दें कि इन-स्पेस, देश में स्पेस सेक्टर की रेग्युलेटर है। भारत में किसी भी तरह की ग्लोबल सैटेलाइट बैंडविथ के कम्युनिकेशंस को सेट-अप करने के लिए इन-स्पेस की मंजूरी अनिवार्य है।


आपको बता दें कि सैटेलाइट कम्युनिकेशंस सर्विस सेटअप करने के लिए जरूरी इन-स्पेस की मंजूरी मिलना काफी मुश्किल काम होता है। इसमें सिर्फ एक डिपार्टमेंट की मंजूरी से काम नहीं चलता, बल्कि कई सारे मंत्रालयों से अनुमति और सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही इन-स्पेस की ओर से रिकमेंडेशन की जाती है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो की मार्केट में सुनील भारती मित्तल की एयरटेल से 4G और 5G सेगमेंट में पहले से कॉम्पिटिशन है। अब इस सेगमेंट में भी दोनों कंपनियां जल्द आमने-सामने होंगी. भारती एयरटेल इस सेक्टर में पहले ही अपनी OneWeb सर्विस लॉन्च कर चुकी है. जबकि एलन मस्क की Starlink भी इंडिया में जल्द अपनी ऐसी सर्विस लॉन्च कर सकती है. वहीं अमेजन और टाटा ने भी इस सेगमेंट में एंट्री का ऐलान किया है।

Read more!
Advertisement