iQOO 15R Launch: iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R को आज लॉन्च कर दिया है। दमदार फीचर्स और बेहतरीन बैटरी परफॉर्मेंस के साथ इस फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं कि यूजर्स को इस फोन में कौन से फीचर्स मिलेंगे।
iQOO 15R लॉन्च! 7600mAh बैटरी, 100W की चार्जिंग, 50MP कैमरा सहित मिलेंगे ये दमदार फीचर्स - चेक करें प्राइस
iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R को आज लॉन्च कर दिया है। दमदार फीचर्स और बेहतरीन बैटरी परफॉर्मेंस के साथ इस फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं कि यूजर्स को इस फोन में कौन से फीचर्स मिलेंगे।

iQOO 15R: प्राइस
भारत में iQOO 15R का बेस वेरिएंट 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा इस फोन में दो अन्य वेरिएंट भी हैं।
12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 48,999 रुपये में और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 52,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। इसे आप Amazon India या iQOO के स्टोर से प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप Vivo के रिटेल स्टोर पर जाकर भी प्री-बुक कर सकते हैं। पहले बुक करने वाले यूजर्स को यह फोन 2 मार्च तक मिल जाएगा। फोन की सेल 3 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
iQOO 15R में डुअल सिम का ऑप्शन मिलता है और यह Android 16 के Origin OS पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन पर 4 साल का Android अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। साथ ही आप iQOO 15R को डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
iQOO 15R: स्क्रीन, बैटरी और चिपसेट
फोन की स्क्रीन 6.78 इंच की 1.5K AMOLED है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है। कंपनी का दावा है कि फोन को IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। फोन में 7,600 mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 100W चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार 63 मिनट की चार्जिंग से यह फोन फुल चार्ज हो जाता है
iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट लगा है। गेमिंग लवर्स के लिए इस फोन में iQOO का सुपर कम्प्यूटिंग चिप Q2 लगा है, जिससे गेम खेलते समय फ्रेम्स स्टेबल रहेंगे। साथ ही फोन 144fps गेमिंग और 1.5k गेमिंग रिज़ॉल्यूशन को भी सपोर्ट करता है।
iQOO 15R: कैमरा
कैमरा के मामले में इस फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है।
इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिलता है, जिससे आप ज्यादा बड़े एरिया की तस्वीर एक साथ ले सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने की तरफ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
मिल रहे हैं अच्छे ऑफर्स
लॉन्च के समय iQOO 15R पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आपके पास HDFC और Axis बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड हैं या इनके जरिए EMI पेमेंट करेंगे, तो आप 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
कंपनी कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए iQOO/Vivo के ट्रू वायरलेस स्टीरियो को साथ में लगाकर एक बंडल ऑफर भी दे रही है। इस स्टीरियो की कीमत 1899 रुपये है, जो आपको iQOO 15R खरीदने पर मुफ़्त मिल सकता है।