Apple का नया iPhone 18 Pro जल्द आ सकता है, जानें क्या होगा खास
Apple के नए iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले ही कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार iPhone में बड़ी बैटरी, नई A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा और बदला हुआ डिजाइन मिल सकता है। जानिए लॉन्च, फीचर्स और संभावित कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।

In Short
- iPhone 18 Pro में मिल सकती है नई A20 Pro चिप और 5,500mAh तक की बड़ी बैटरी।
- Dynamic Island छोटा होने और कैमरा अपग्रेड मिलने की उम्मीद।
- भारत में iPhone 18 Pro की कीमत करीब 1.39 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
iPhone 18 Pro: Apple के नए iPhone का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी सितंबर 2026 में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकती है। इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर काफी चर्चा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नए iPhone में बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और कुछ डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है।
सितंबर में आ सकता है नया iPhone
Apple हर साल सितंबर में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट करता है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी 8 या 9 सितंबर 2026 को iPhone 18 Pro सीरीज से पर्दा उठा सकती है। इसके बाद 18 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू हो सकती है।
इस बार Apple अपने iPhone लॉन्च को दो हिस्सों में बांट सकता है। Pro मॉडल और फोल्डेबल iPhone सितंबर में आ सकते हैं, जबकि सामान्य iPhone 18, iPhone 18e और नया iPhone Air 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।
डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं
iPhone 18 Pro में पूरी तरह नया डिजाइन देखने को नहीं मिलेगा। Apple अपने मौजूदा फ्लैट एज डिजाइन और ट्रिपल कैमरा सेटअप को बरकरार रख सकता है।
ये खबर पढ़ना न भूलें: BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का Satellite Phone, हर कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल; जानें वजह
हालांकि, फोन के पीछे के डिजाइन को थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की मोटाई थोड़ी बढ़ सकती है, ताकि इसमें बड़ी बैटरी और बेहतर कूलिंग सिस्टम के लिए ज्यादा जगह मिल सके।
रंगों की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज में डार्क चेरी, लाइट ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे जैसे कलर मिल सकते हैं।
छोटा हो सकता है Dynamic Island
iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple Dynamic Island का साइज छोटा कर सकता है। कंपनी Face ID के कुछ हिस्सों को स्क्रीन के नीचे लगाने पर भी काम कर रही है। इसके अलावा फोन में ज्यादा बैटरी बचाने वाला LTPO+ OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
नई चिप और बड़ी बैटरी मिलेगी
iPhone 18 Pro सीरीज में नई A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। यह चिप 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है। इससे फोन की स्पीड, गेमिंग और AI फीचर्स पहले से बेहतर हो सकते हैं।
बैटरी भी इस बार बड़ा अपग्रेड हो सकती है। iPhone 18 Pro Max में करीब 5,500mAh तक की बैटरी मिलने की चर्चा है। हालांकि, बड़ी बैटरी की वजह से फोन का वजन थोड़ा बढ़ सकता है।
कीमत बढ़ने की चर्चा
iPhone 18 Pro की कीमत इस बार बढ़ सकती है। इसकी वजह नई चिप, बड़ी बैटरी और नए हार्डवेयर को माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,39,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,54,900 रुपये हो सकती है। हालांकि, Apple ने अभी तक लॉन्च तारीख और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।