iPhone 17 Pro Max ₹25000 तक सस्ता खरीदने का मौका, कल से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट की बड़ी सेल

इस सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ऐसे समय में जब कई कंपनियों ने RAM की कमी के चलते स्मार्टफोन कीमतें बढ़ाई हैं और ज्यादातर ब्रांड्स ने डिस्काउंट कम कर दिए हैं, फ्लिपकार्ट की यह सेल खरीदारों के लिए बड़ा मौका बन सकती है।

Advertisement
iPhone 17 Pro Max (Image: Apple)

By Gaurav Kumar:

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट की Sasa Lele Sale Flipkart Plus और Black मेंबर्स के लिए कल से शुरू होने जा रही है लेकिन बाकी यूजर्स के लिए यह सेल 9 मई से शुरू होगी।

इस सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ऐसे समय में जब कई कंपनियों ने RAM की कमी के चलते स्मार्टफोन कीमतें बढ़ाई हैं और ज्यादातर ब्रांड्स ने डिस्काउंट कम कर दिए हैं, फ्लिपकार्ट की यह सेल खरीदारों के लिए बड़ा मौका बन सकती है।

iPhone 17 Pro Max पर बड़ा ऑफर

अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iPhone 17 Pro Max इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है। फोन की लॉन्च कीमत 1,34,900 रुपये थी, लेकिन सेल के दौरान इसे 1,19,900 रुपये में लिस्ट किया जाएगा।

Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से फुल स्वाइप पेमेंट करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद कीमत घटकर 1,13,900 रुपये रह जाएगी।

इसके अलावा 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिलेगा, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 1,09,900 रुपये तक आ जाएगी। यानी कुल मिलाकर खरीदार करीब 25,000 रुपये की बचत कर सकेंगे।

डिजाइन और डिस्प्ले में बड़े बदलाव

iPhone 17 Pro Max में एप्पल ने फिर से एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन का डिजाइन और मजबूती दोनों बेहतर हुए हैं। फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसमें सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन दी गई है, जिसे कई ऑनलाइन स्क्रैच टेस्ट में पहले से ज्यादा मजबूत बताया गया है। साथ ही नया एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग तेज धूप में स्क्रीन विजिबिलिटी को बेहतर बनाती है।

A19 Pro चिप और दमदार कैमरा

फोन में एप्पल का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी शानदार थर्मल मैनेजमेंट देता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो तीनों रियर कैमरों में 48 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं।

Apple की Fusion टेक्नोलॉजी के साथ मुख्य कैमरा हर तरह की रोशनी में मजबूत प्रदर्शन करता है। टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरे भी अच्छी रोशनी में शानदार रिजल्ट देते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी फोन की क्षमता काफी मजबूत मानी जा रही है।

Read more!
Advertisement