iPhone 17 पर बंपर डील! Flipkart पर ₹50 हजार से ज्यादा की बचत, कहीं मिस न हो जाए मौका

Apple का iPhone 17 अब Flipkart सेल में करीब ₹50 हजार की इफेक्टिव कीमत पर मिल रहा है। हालांकि, यह कोई ऑफिशियल प्राइस कट नहीं है। इस डील में एक्सचेंज और बैंक ऑफर की अहम भूमिका है। क्या वाकई ₹49,161 में नया आईफोन मिलेगा या इसके पीछे कुछ खास शर्तें हैं?

Advertisement

In Short

  • Flipkart पर iPhone 17 के 256GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹49,161 दिखाई जा रही है।
  • पुराने iPhone 15 के एक्सचेंज पर ₹34,250 तक और बैंक ऑफर से ₹3,588 की छूट मिल सकती है।
  • ₹49,161 की कीमत सभी के लिए नहीं है, एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर की शर्तें लागू होंगी।

By Sonam:

Apple के iPhone 17 को खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होने के बाद कंपनी ने iPhone 17 की कीमत बढ़ाकर करीब 1 लाख रुपये कर दी थी। लेकिन अब Flipkart की सेल में यह फोन काफी कम कीमत पर मिल रहा है। खास बात यह है कि iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की इफेक्टिव कीमत सिर्फ ₹49,161 दिखाई जा रही है। हालांकि, यह कोई ऑफिशियल प्राइस कट नहीं है। इतनी कम कीमत पर फोन खरीदने के लिए कुछ खास शर्तों को पूरा करना होगा।

Flipkart पर कितने में मिल रहा iPhone 17?

Flipkart पर iPhone 17 के 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹86,999 है, जबकि इसकी ऑफिशियल MRP ₹99,900 बताई गई है। हालांकि, एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर ₹49,161 हो सकती है।

यानी ग्राहकों को करीब 50 हजार रुपये में नया आईफोन खरीदने का मौका मिल सकता है। लेकिन यह कीमत सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है।

कैसे मिलेगा ₹49,161 में iPhone 17?

इस डील का फायदा उठाने के लिए दो ऑफर अहम हैं। पहला पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करना और दूसरा बैंक डिस्काउंट का इस्तेमाल करना।

Flipkart पर Apple iPhone 15 एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹34,250 तक की वैल्यू दिखाई जा रही है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,588 का डिस्काउंट मिल सकता है।

इन दोनों ऑफर को जोड़ने के बाद iPhone 17 की इफेक्टिव कीमत ₹49,161 तक आ सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी हालत पर निर्भर करेगी।

iPhone 17 में मिलते हैं ये शानदार फीचर्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Apple की A19 चिप मिलती है, जिसे रोजमर्रा के काम, गेमिंग और फोटो-वीडियो प्रोसेसिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसके अलावा फोन में 5G कनेक्टिविटी और Face ID जैसे फीचर्स भी हैं। इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट ज्यादा फोटो, वीडियो और ऐप्स रखने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।

क्या अभी iPhone 17 खरीदना सही रहेगा?

अगर आपके पास पुराना आईफोन है और आप उसे एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। खासकर तब, जब आपके फोन की एक्सचेंज वैल्यू अच्छी हो और आपके पास ऑफर के लिए योग्य बैंक कार्ड भी हो।

लेकिन अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए फोन नहीं है, तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

iPhone 17 ऑर्डर करने से पहले Flipkart पर फोन का वेरिएंट, स्टोरेज, रंग, बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू जरूर जांच लें।

ध्यान रखें कि पुराने फोन की जांच के बाद एक्सचेंज वैल्यू कम हो सकती है। इसलिए स्क्रीन पर दिखाई गई ₹49,161 की कीमत और आपको वास्तव में चुकानी पड़ने वाली रकम अलग हो सकती है। दूसरे रिटेलर्स की कीमतों से तुलना करना भी बेहतर रहेगा।

Read more!
Advertisement