iOS 27: आज रोलआउट होगा एप्पल का नया सॉफ्टवेयर! जानिए कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे- ऐसे करें डाउनलोड
Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 अपडेट जारी कर दिया है। नए अपडेट में Siri को ज्यादा स्मार्ट बनाने से लेकर इंटरफेस बदलाव और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किन iPhones में मिलेगा अपडेट और इसे डाउनलोड करने का आसान तरीका जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

In Short
- iOS 27 में नया AI पावर Siri अनुभव, Visual Intelligence और Liquid Glass इंटरफेस में बदलाव मिलेंगे।
- iPhone 11 सीरीज और नए मॉडल्स के साथ iPhone SE डिवाइस भी अपडेट सपोर्ट करेंगे।
- नए अपडेट में पैरेंटल कंट्रोल, बेहतर Photos, Safari और Messages फीचर्स जोड़े गए हैं।
Apple ने अपने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 27 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी इस अपडेट को 14 सितंबर से भारत समेत कई बाजारों में रोलआउट कर रही है। iOS 27 को पहली बार WWDC 2026 में पेश किया गया था और इसके बाद कई डेवलपर और पब्लिक बीटा रिलीज किए गए थे।
Apple के मुताबिक, नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Siri को ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है। इसके अलावा इंटरफेस में बदलाव, Visual Intelligence में सुधार और नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
नए iOS 27 में मिलेगा नया Siri अनुभव
iOS 27 का सबसे बड़ा अपडेट नया Siri अनुभव है। Apple ने Siri के लिए एक अलग ऐप पेश किया है, जहां यूजर्स बातचीत शुरू कर सकते हैं और पुरानी बातचीत को दोबारा देख सकते हैं।
नया Siri Apple के Foundation Models और Google के Gemini मॉडल के साथ काम कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह यूजर्स के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल कर ऐप्स से जानकारी ले सकता है और सपोर्टेड ऐप्स में कई काम पूरे कर सकता है।
हालांकि, Siri AI फिलहाल बीटा में है और शुरुआत में सिर्फ अंग्रेजी भाषा वाले डिवाइस पर उपलब्ध होगा। अक्टूबर में इसे फ्रेंच, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Visual Intelligence और Liquid Glass इंटरफेस में बदलाव
iOS 27 में Apple ने Visual Intelligence को और बेहतर किया है। अब यूजर्स कैमरा ऐप के जरिए किसी ऑब्जेक्ट या सीन का विश्लेषण कर सकेंगे। इसके अलावा स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को भी यह फीचर समझ सकेगा और उससे जुड़े सवालों के जवाब दे पाएगा।
Liquid Glass इंटरफेस में भी बदलाव किए गए हैं। यूजर्स अब ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स की इंटेंसिटी को एक नए स्लाइडर की मदद से कंट्रोल कर पाएंगे। इसमें ज्यादा साफ या ज्यादा फ्रॉस्टेड लुक चुना जा सकता है।
किन iPhones में मिलेगा iOS 27 अपडेट?
Apple के अनुसार, iOS 27 अपडेट iPhone 11 सीरीज और इसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा iPhone SE (2020) और iPhone SE (2022) भी इस अपडेट को सपोर्ट करेंगे।
इसमें iPhone 18 सीरीज, iPhone Duo, iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15, iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12 और iPhone 11 सीरीज शामिल हैं। नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo में iOS 27 पहले से इंस्टॉल मिलेगा।
ऐसे करें iOS 27 डाउनलोड
iOS 27 एक ओवर-द-एयर अपडेट के तौर पर उपलब्ध होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेना चाहिए और फोन को चार्ज रखना चाहिए।
अपडेट डाउनलोड करने के लिए:
-
iPhone में Settings ऐप खोलें
-
General पर जाएं
-
Software Update पर टैप करें
-
iOS 27 अपडेट दिखाई देने पर Download and Install चुनें
-
इंस्टॉलेशन के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें
पैरेंटल कंट्रोल समेत मिलेंगे कई नए फीचर्स
iOS 27 में Photos, Safari, Wallet और Shortcuts के लिए भी नए Apple Intelligence फीचर्स जोड़े गए हैं। यूजर्स को बड़े विजेट्स, लॉक स्क्रीन पर छोटे टाइम डिस्प्ले और अलग-अलग आवाजों के लिए वॉल्यूम कंट्रोल जैसे विकल्प मिलेंगे।
इसके अलावा Phone ऐप को नया डिजाइन दिया गया है। Messages और Mail में कॉन्टेक्स्ट आधारित सुझाव मिलेंगे। Safari में टैब्स को टॉपिक के हिसाब से व्यवस्थित करने का फीचर भी जोड़ा गया है।
Apple ने पैरेंटल कंट्रोल को भी विस्तार दिया है। इसमें Ask to Buy, Ask to Browse, कॉन्टैक्ट अप्रूवल, Time Allowances और शेड्यूल जैसे फीचर्स शामिल हैं।