iOS 27 Public Beta: अपडेट से पहले फॉलो करें ये जरूरी रूल्स
Apple यूजर्स के लिए जुलाई का महीना खास हो सकता है। iOS 27 पब्लिक बीटा को लेकर इंतजार बढ़ रहा है और इसे इंस्टॉल करने से पहले iPhone यूजर्स के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अपडेट कब आ सकता है और फोन को कैसे तैयार रखें, पूरी जानकारी आगे पढ़िए।

In Short
- iOS 27 पब्लिक बीटा इंस्टॉल करने से पहले iPhone का बैकअप जरूर लें।
- बीटा अपडेट में बग या ऐप चलने में दिक्कत आ सकती है, इसलिए इसे मुख्य फोन में इंस्टॉल करने से बचें।
- अपडेट करने से पहले चेक करें कि आपका iPhone iOS 27 और उसके फीचर्स के लिए सपोर्ट करता है या नहीं।
IOS 27 Public Beta: Apple यूजर्स के लिए जुलाई का महीना खास हो सकता है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि iOS 27 का पब्लिक बीटा इसी महीने रोल आउट किया जाएगा। हालांकि इसकी सही तारीख अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में जिन यूजर्स को नए फीचर्स सबसे पहले आजमाने हैं, उन्हें अपने iPhone को पहले से तैयार रखना होगा। इसके लिए सबसे जरूरी है कि अपडेट करने से पहले कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए।
बीटा अपडेट से पहले बैकअप जरूर लें
iOS 27 पब्लिक बीटा इंस्टॉल करने से पहले अपने iPhone का बैकअप लेना सबसे जरूरी है। बीटा सॉफ्टवेयर पूरी तरह तैयार वर्जन नहीं होता, इसलिए इसमें बग, ऐप चलने में दिक्कत या कुछ फीचर्स में परेशानी आ सकती है। अगर अपडेट के बाद कोई दिक्कत आती है, तो बैकअप आपके डेटा को बचाने में मदद करेगा। बेहतर होगा कि इस बीटा अपडेट को अपने मुख्य iPhone के बजाय किसी दूसरे या स्पेयर फोन पर इंस्टॉल करें।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: भारत में CCI की जांच पर Apple का बड़ा आरोप! कहा- बिना स्वतंत्र जांच के तैयार की गई पूरी रिपोर्ट
iOS 27 पब्लिक बीटा कैसे इंस्टॉल करें?
सबसे पहले Apple के बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में beta.apple.com पर जाकर साइन अप करना होगा। यह फ्री है। इसके बाद iPhone की सेटिंग्स खोलें, फिर जनरल में जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें। यहां बीटा अपडेट्स का ऑप्शन दिखेगा। इस पर जाकर iOS 27 पब्लिक बीटा चुनना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे रूल को फॉलो करें। अपडेट डाउनलोड होने के बाद फोन अपने आप रीस्टार्ट होकर इंस्टॉलेशन पूरा करेगा।
किन iPhone में चलेगा iOS 27?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 27 अपडेट iPhone 11 और उसके बाद वाले मॉडल्स के लिए मिल सकता है। हालांकि Apple इंटेलिजेंस से जुड़े नए Siri AI और बाकी खास फीचर्स iPhone 15 Pro और नए मॉडल्स तक सीमित रह सकते हैं। इसलिए अपडेट करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपका iPhone नए सॉफ्टवेयर और फीचर्स के लिए तैयार है या नहीं।
iOS 27 पब्लिक बीटा कब आ सकता है?
iOS 27 पब्लिक बीटा के लिए अभी कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो Apple आमतौर पर जुलाई के बीच या आखिरी हफ्ते में पब्लिक बीटा जारी करता है। iOS 18 का पहला पब्लिक बीटा 15 जुलाई 2024 को आया था, जबकि iOS 26 का पहला पब्लिक बीटा 24 जुलाई 2025 को रोल आउट हुआ था। इसी आधार पर माना जा रहा है कि iOS 27 का पब्लिक बीटा भी जुलाई में किसी भी समय आ सकता है।